Bihar JEEViKA Vacancy 2025: मौका! बिहार में 2747 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया सहित डिटेल्स जानें
Bihar JEEViKA Bharti 2025: बिहार जीविका में कई पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2747 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त, 2025 है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे लेख पढ़ सकते हैं।
Bihar JEEViKA Vacancy 2025: बिहार जीविका भर्ती 2025 के जरिए बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके तहत 534 प्रखंडों में ब्लॉक परियोजना प्रबंधक, आजीविका विशेषज्ञ, क्षेत्र समन्वयक आदि सहित 1747 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए 30 जुलाई 2025 से 18 अगस्त, 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
Bihar JEEViKA Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवार 30 जुलाई से 18 अगस्त 2025 तक अप्लाई कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दी गई डिटेल्स देख सकते हैं:
| संगठन | बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) |
| पदों की संख्या | 2747 |
| आवेदन करने की तिथि | 30 जुलाई से 18 अगस्त 2025 |
| चयन प्रक्रिया |
|
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://brlps.in/ |
Also, check: Bihar Jeevika Vacancy 2025
बिहार जीविका भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता
ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) की ओर से निकाले पदों के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सभी योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है। जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल देख सकते हैं:
| पद का नाम | रिक्त पद की संख्या | शैक्षणिक योग्यता |
| ब्लॉक परियोजना प्रबंधक (Block Project Manager) | 73 | किसी भी विषय में स्नातक |
| आजीविका विशेषज्ञ (Livelihood Specialist) | 235 | कृषि, पशुपालन, डेयरी प्रौद्योगिकी, मत्स्य पालन, बागवानी, ग्रामीण प्रबंधन या संबंधित क्षेत्रों में पीजी डिग्री/डिप्लोमा; या निर्दिष्ट क्षेत्रों में बीबीए/स्नातक। |
| क्षेत्र समन्वयक (Area Coordinator) | 374 | किसी भी विषय में स्नातक। |
| लेखाकार (डीपीसीयू/बीपीआईयू) - Accountant (District/Block Level) | 167 | वाणिज्य में स्नातक |
| कार्यालय सहायक (डीपीसीयू/बीपीआईयू)- Office Assistant (District/Block Level) | 187 | किसी भी विषय में स्नातक, हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान। |
| सामुदायिक समन्वयक (Community Coordinator) | 1177 | किसी भी विषय में स्नातक (पुरुष), इंटरमीडिएट (महिला) |
| ब्लॉक आईटी कार्यकारी (Block IT Executive) | 534 | बी.टेक (सीएस/आईटी), बीसीए, बीएससी-आईटी, या पीजीडीसीए, हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग ज्ञान के साथ। |
| कुल पदों की संख्या | 2747 |
BSSC 4th Notification 2025: 1481 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी
बिहार जीविका भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा
संबंधित भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दी गई डिटेल्स देख सकते हैं:
| वर्ग | आयु सीमा |
| General/EWS पुरुष | 37 वर्ष |
| महिला उम्मीदवार UR/BC/EBC/EWS | 40 वर्ष |
| पुरुष BC/EBC | 40 वर्ष |
| SC/ST (महिला एवं पुरुष) | 42 वर्ष |
| सेवानिवृत्त सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/बैंक अधिकारी | 61 वर्ष |
| वर्तमान BRLPS कर्मचारी | 55 वर्ष |
बिहार जीविका भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
जो भी उम्मीदवार बिहार जीविका भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे बताए गए स्टेप के जरिए अपनी आवेदन प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं:
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट brlps.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, Advertisement for BPIU Level Positions on BRLPS (Closing Date 2025-08-18) पर क्लिक करें।
स्टेप 3 Apply Now पर क्लिक करें।
स्टेप 4 अब ऑनलाइन एप्लीकेशन पेज खुलेगा।
स्टेप 5 सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 सबमिट विकल्प पर क्लिक कर पेज का प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
आवेदन शुल्क - बिहार जीविका भर्ती 2025 के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार UR/BC/EBC/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 800 रुपये। SC/ST दिव्यांग के लिए 500 रुपये तय किया गया है।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.