This is an archived article last updated on Aug 5, 2025. The information may be outdated.

BSSC 4th Notification 2025: 1481 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त से करें आवेदन

Last Updated: Aug 5, 2025, 17:26 IST

BSSC CGL Notification 2025: बीएसएससी की ओर से ग्रेड 4 ग्रेजुएट लेवल के लिए भर्ती 2025 अधिसूचना जारी की गई है। जिसके तहत कुल 1481 पदों को भरा जाएगा। यदि 40,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए तो प्रीलिम्स परीक्षा होगी आयोजित। इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2025 से आवेदन कर सकते हैं।

BSSC 4th Notification 2025
BSSC 4th Notification 2025

BSSC CGL Notification 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से ग्रेड 4 ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2025 अधिसूचना जारी की गई है। जारी नोटिफिकेशन के तहत कुल 1481 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त से 17 सितंबर 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए यदि 40,000 से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो प्रारंभिक परीक्षा (Prelim Exam) का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को उपलब्ध पदों की संख्या के पांच गुना के अनुपात में मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा। 

संबंधित भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। भर्ती से जुड़ी आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य डिटेल के लिए उम्मीदवार आगे लेख को पढ़ सकते हैं। वहीं, अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

BSSC 4TH Graduate Level Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण

नीचे टेबल के जरिए उम्मीदवार महत्वपूर्ण विवरणों की जांत कर अपनी आवेदन प्रक्रिया को 18 अगस्त 2025 से पूरा कर सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण 

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) 

पद 

ग्रेड 4 ग्रेजुएट लेवल भर्ती 

पदों की संख्या 

1481

आवेदन करने की तिथि 

18 से 17 अगस्त 2025

चयन प्रक्रिया 

  • प्रीलिम्स

  • मेन्स

ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑफिशियल वेबसाइट 

Bssc.Bihar.Gov.In

BSSC CGL 4 Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता 

ग्रेड 4 ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2025 के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें ध्यान देना होगा ये आवेदन 18 अगस्त 2025 से शुरू होंगे। उम्मीदवार नीचे टेबल के जरिए पदों के साथ - साथ शैक्षणिक योग्यताओं की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

पद का नाम 

शैक्षणिक योग्यता 

सहायक शाखा अधिकारी 

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।

योजना सहायक

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।

जूनियर सांख्यिकी सहायक

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य या सांख्यिकी में स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।

डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पीजीडीसीए या बीसीए/बीएससी (आईटी) के साथ स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।

  • बी.ई. (कम्प्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग) तथा बी.टेक. (सूचना प्रौद्योगिकी) डिग्री वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

  • टेक. योग्यता:  किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पीजीडीसीए या बीसीए/बीएससी (आईटी)।

लेखा परीक्षक (लेखा निदेशालय, वित्त विभाग)

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य, अर्थशास्त्र या सांख्यिकी में स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।

लेखा परीक्षक (सहकारी समितियां, सहकारिता विभाग)

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित या वाणिज्य में स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।

Bihar SSC CGL 4 Vacancy 2025: आयु सीमा 

बिहार में विभिन्न पदों के लिए निकाली गई भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। संबंधित भर्ती के लिए आयोग की ओर से तय किए गए मापदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार इसके लिए योग्य होंगे। आप नीचे टेबल में वर्गों के साथ - साथ आयु सीमा की भी जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

वर्ग 

आयु सीमा

न्यूनतम आयु

18 वर्ष

अधिकतम आयु (अनारक्षित पुरुष)

37 वर्ष

अधिकतम आयु (अनारक्षित महिला)

40 वर्ष 

बीसी/ईबीसी पुरुष, महिला)

40 वर्ष

(एससी/एसटी पुरुष, महिला)

42 वर्ष

OICL Assistant Recruitment 2025: मौका! 500 पदों पर ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में 10वीं, 12वीं पास के लिए भर्तियां

Bihar SSC CGL 4 Vacancy 2025: आवेदन शुल्क 

आयोग की ओर से सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क अलग - अलग तय किया गया है। उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से आवेदन शुल्क की जांच कर 18 अगस्त से 2025 आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

वर्ग 

आवेदन शुल्क

सामान्य/बीसी/ईबीसी

540 रुपये 

अन्य राज्य की सभी श्रेणी (पुरुष/महिला)

540 रुपये

बिहार के एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवार

135 रुपये

बिहार की सभी श्रेणी की महिलाएं

135 रुपये

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 5, 2025, 14:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News