DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 12वीं के मार्क्स से होंगे एडमिशन; देखें कॉलेज और कोर्स लिस्ट

Last Updated: Aug 20, 2026, 14:52 IST

Delhi University Merit Based Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय ने खाली सीटों को फिल करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी ने 9 और कॉलेजों के कई यूजी कोर्स में CUET स्कोर के बिना ही 12वीं के मार्क्स के आधार पर एडमिशन देने का ऐलान किया गया है। छात्र कॉलेजों के नाम और कोर्सेज के नाम यहां से जानें। 

DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 12वीं के मार्क्स से होंगे एडमिशन; देखें कॉलेज और कोर्स लिस्ट
DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 12वीं के मार्क्स से होंगे एडमिशन; देखें कॉलेज और कोर्स लिस्ट

DU Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में एडमिशन की उम्मीद लगाए बैठे छात्रों के लिए बेहद इंपॉर्टेंट और बड़ी अपडेट जारी की गई है, जिन छात्रों ने CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) नहीं दिया है या एंट्रेंस में कम स्कोर हासिल किए है, तो भी उन छात्रों का डीयू में पढ़ने का सपना पूरा हो सकता है।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ, डीयू ने पहली बार काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद भी 50% से अधिक खाली सीटों को भरने के लिए 12वीं बोर्ड के मार्क्स (12th Marks) के आधार पर डायरेक्ट मेरिट एडमिशन की विशेष अनुमति दे दी है। इसके अलावा, डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) और NCWEB (केवल छात्राओं के लिए) में पहले से ही 12वीं के मार्क्स के आधार पर एडमिशन दिया जा रहा है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के तीन और कॉलेजों, जैसे श्याम लाल कॉलेज, राजधानी कॉलेज और जकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (इवनिंग) ने खाली सीटों को फिल करने के लिए एडमिशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। 

तीन कॉलेजों ने जारी किया पूरा शेड्यूल

राजधानी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. दर्शन सिंह ने बताया कि कॉलेज को 5 Subject में मेरिट आधारित एडमिशन की अनुमति मिली है। कॉलेज ने कुछ और कोर्स के लिए भी अनुमति मांगी थी, क्योंकि कई विभागों में सीटें अभी भी खाली हैं। 

  • Rajdhani College

  • Zakir Husain College

  • Shyam Lal College

बिना CUET एडमिशन देने वाले कॉलेज कैटेगरी और कोर्स लिस्ट (Colleges Category & Courses List)

12वीं बोर्ड के मार्क्स (12th Marks) के आधार पर डायरेक्ट मेरिट एडमिशन देने वाले कोर्स और कॉलेजों की कैटेगरी की लिस्ट देखने के लिए यहां देखें। 

एडमिशन का माध्यम / कॉलेज कैटेगरी 

कोर्स 

सिलेक्शन क्राइटेरिया

डीयू रेगुलर कॉलेज

• BA (Hons) हिंदी / संस्कृत

• Physics (Hons)

• BSc Physical Science (Chemistry/Electronics)

12वीं के मार्क्स

DU SOL (स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग)

• BA (Prog), B.Com, B.Com (Hons)

• BBA, BMS

12वीं बोर्ड एग्जाम के मार्क्स 

DU NCWEB (केवल दिल्ली की छात्राओं हेतु)

• B.A. Programme

• B.Com Programme

12वीं के 'Best 4' सब्जेक्ट की मेरिट

अन्य प्रोफेशनल/बी.टेक कोर्स

• B.Tech (Faculty of Technology)

JEE Main स्कोर के आधार पर

डीयू का बड़ा फैसला - खाली सीटों को फिल करना  

दिल्ली विश्वविद्यालय में इस साल यानी 2026 में CUET के जरिए एडमिशन प्रक्रिया को पूरा हो जाने के बाद कॉलेजों में बच्ची हुई काफी सीटों को फिल करने के लिए Delhi University 2026 ने 12th Marks के जरिए भी छात्रों को एडमिशन देने का ऐलान किया है। 

Delhi University Merit Based Admission College List

डीयू द्वारा इन 11 कॉलेजों में बची हुई सींटो के आधार पर छात्रों के एडमिशन किए जाएंगे। यहां से कॉलेजों की पूरी लिस्ट जानें।

– कालिंदी कॉलेज

– जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (ईवनिंग)

– लक्ष्मीबाई कॉलेज

– राजधानी कॉलेज

– श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज

– पीजीडीएवी कॉलेज (ईवनिंग)

– श्री गुरु तेग बहादुर सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स

– विवेकानंद कॉलेज

– श्यामलाल कॉलेज

– अदिति महाविद्यालय

– भगिनी निवेदिता कॉलेज

Delhi University Merit Based Admission Course List

डीयू द्वारा इन कोर्स में छात्रों के एडमिशन खोलेष यहां से कोर्सेज की पूरी लिस्ट जानें। 12वीं के मार्क्स के आधार पर कई BA और B.Sc कोर्स में एडमिशन दिए जाएंगे। 

- बीए (ऑनर्स) हिंदी

- बीए (ऑनर्स) संस्कृत

- बीएससी फिजिकल साइंस

- बीएससी फिजिकल साइंस (इलेक्ट्रॉनिक्स)

- बीएससी फिजिकल साइंस (केमिस्ट्री)

- बीएससी प्रोग्राम (एप्लाइड फिजिकल साइंस एंड इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री)

- बीएससी (ऑनर्स) फिजिक्स

- बीए प्रोग्राम (संस्कृत के साथ इतिहास)

- बीए (ऑनर्स) उर्दू

- बीए (ऑनर्स) पर्शियन

- बीए प्रोग्राम (अरबी, बंगाली, पर्शियन, संस्कृत और उर्दू के साथ हिस्ट्री या पॉलिटिकल साइंस)

Shyam Lal College Details

श्यामलाल कॉलेज (मॉर्निंग) ने तीन कोर्स में मेरिट बेस्ड एडमिशन शुरू कर दिए गए है। छात्र कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

रजिस्ट्रेशन और एडमिशन की इंपॉर्टेंट डेट्स 

इवेंट 

डेट्स 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

19 अगस्त 2026

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

21 से 24 अगस्त 

मेरिट लिस्ट जारी 

23 या 25 अगस्त 

फीस जमा करने की लास्ट डेट 

29 अगस्त 2026

Shyam Lal College Merit-Based Admission – Academic Session 2026–27 - यहां पढे़

रेगुलर कॉलेजों में खाली सीटों पर मेरिट एडमिशन की प्रक्रिया 

डीयू प्रशासन ने राजधानी कॉलेज, श्यामलाल कॉलेज, अदिति महाविद्यालय, भगिनी निवेदिता कॉलेज, कालिंदी और जाकिर हुसैन (इवनिंग) जैसे कॉलेजों में बची हुई सीटों को फिल करने के लिए स्पेशल स्पॉट/मेरिट राउंड की छूट दे दी है। 

  1. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: छात्रों को संबंधित कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरना होता है।
  2. एलिजिबिलिटी: छात्रों के लिए यह मौका मुख्य रूप से उन बच्चों को दिया जा रहा है, जिन्होंने अब तक डीयू के किसी भी कॉलेज में सीट लॉक नहीं की है।
  3. कटऑफ लिस्ट: रजिस्ट्रेशन मिलने के बाद कॉलेज अपनी अलग मेरिट लिस्ट जारी करते हैं, जिसके आधार पर डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा होती है।

यहां भी पढ़े: UP NEET UG 2026 राउंड 1 स्टेट मेरिट लिस्ट जल्द होगी जारी, upneet.gov.in से जानें डाउनलोड करने का तरीका और कटऑफ

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 20, 2026, 14:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News