DSSSB Warder PET Admit Card 2026 Link जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक, परीक्षा तिथि, शिफ्ट और वेन्यू

Last Updated: Sep 7, 2026, 12:49 IST

DSSSB Warder PET Admit Card 2026 OUT: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज़ सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने आधिकारिक तौर पर फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

DSSSB Warder PET Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है।
DSSSB Warder PET Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है।

DSSSB Warder PET Admit Card 2026 OUT: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने वार्डर (पुरुष) पद के लिए टियर 1 परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का DSSSB वार्डर PET एडमिट कार्ड 2026 रिलीज कर दिया है। PET के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी अब बोर्ड की ऑफिशियल साइट dsssbonline.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।

यहां क्लिक करें:- DSSSB Warder PET Admit Card 2026 Login Link

DSSSB Warder PET 2026 कब होगा?

DSSSB वार्डर पद के लिए फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) 12 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 के बीच निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती अभियान दिल्ली जेल विभाग में वार्डर (पुरुष) के 1,676 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। टियर 1 परीक्षा में पास उम्मीदवारों को अब PET में शामिल होना होगा।

DSSSB Warder PET Admit Card में क्या जानकारी होगी?

PET एडमिट कार्ड उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें PET से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी होती हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्न विवरण ध्यान से चेक कर लेना चाहिए:

  • अभ्यर्थी का नाम और रोल नंबर

  • PET तिथि

  • रिपोर्टिंग का समय

  • परीक्षा की शिफ्ट

  • PET का परीक्षा केंद्र

  • उम्मीदवार के लिए जरूरी निर्देश

अगर एडमिट कार्ड में किसी तरह की गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को समय रहते DSSSB के संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

DSSSB Warder PET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना PET एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होम पेज पर Warder PET Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

  4. सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक करें।

  6. अब प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

PET केंद्र पर ये दस्तावेज जरूर ले जाएं

PET में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और शिफ्ट के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड की प्रिंटआउट कॉपी के साथ एक फोटो ID भी लेकर जाना होगा। बिना जरूरी दस्तावेजों के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में अंदर जाने की अनुमति नही मिलेगी।

एडमिट कार्ड पर दिए निर्देशों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को PET केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लेना चाहिए। रिपोर्टिंग टाइम का विशेष ध्यान रखें और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। PET में प्रवेश दस्तावेजों की जांच और जरूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दिया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 7, 2026, 12:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News