CG SET 2026: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि, फौरन करें vyapamcg.cgstate.gov.in अप्लाई
CG SET 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से SET 2026 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 अगस्त को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवारों लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
CG SET 2026 Application Form Date: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 17 अगस्त को समाप्त होने जा रहे हैं। संबंधित भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने नोटिफिकेशन 22 जुलाई को जारी किया था। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 जुलाई को शुरू की गई। वहीं ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का आखिरी मौका आज शाम 5 बजे तक दिया गया है।
पात्रता मानदंडों और आवेदन प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन का मौका 18 से 20 अगस्त तक दिया गया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का आयोजन संभवत: 10 अक्टूबर (रविवार) को किया जा सकता है।
CG SET 2026 Application Form Last Date: हाइलाइट्स
छत्तीसगढ़ SET 2026 की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त को समाप्त हो रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि सहित डिटेल्स देख सकते हैं।
भर्ती का नाम - छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET 2026)
बोर्ड प्राधिकरण - छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB), रायपुर
ऑनलाइन आवेदन की तिथि - 23 जुलाई, 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 17 अगस्त, 2026 सायं 5:00 बजे
फॉर्म करेक्शन - 18 से 20 अगस्त, 2026
परीक्षा की संभावित तिथि एवं समय - 4 अक्टूबर, 2026
ऑफिशियल वेबसाइट - vyapamcg.cgstate.gov.in
CG SET 2026 Application Form 2026: आवेदन लिंक
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज समाप्त कर दिए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा सहित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आज शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अंतिम सयम में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवारों को यहां डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया है।
| छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 ऑनलाइन लिंक |
CG SET 2026 Application Form Fees: परीक्षा शुल्क
ऑनलाइन आवेदन करते समय निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमस से जमा कराना होगा। कैटेगरी वाइज परीक्षा शुल्क नीचे दिया गया है।
जनरल - 350 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग - 250 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति /दिव्यांग - 200 रुपये
CG SET 2026 ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, CG SET 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लॉगिन करें।
स्टेप 4 मांगी गई डिटेल्स जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.