This is an archived article last updated on Aug 7, 2025. The information may be outdated.

Haryana ADO Vacancy 2025: कृषि विकास अधिकारी के 785 पदों पर भर्ती, शैक्षणिक योग्यता जानें

Last Updated: Aug 7, 2025, 14:08 IST

Haryana ADO Vacancy 2025: हरियाणा में कृषि विकास अधिकारी के 785 पदों के लिए भर्ती 2025 नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कृषि में बीएससी (ऑनर्स) या मैट्रिक तक हिन्दी या संस्कृत या 10+2/बीए/एमए हिन्दी विषय के साथ करने वाले उम्मीदवारों के लिए ये है बेहतरीन अवसर।

Haryana ADO Vacancy 2025
Haryana ADO Vacancy 2025

Haryana ADO Vacancy 2025: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से कृषि विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 25 अगस्त, 2025 तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आगे लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। 

Haryana ADO Vacancy 2025: ऑफिशियल नोटिफिकेशन

कृषि विकास अधिकारी (ADO) भर्ती 2025 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 5 से 25 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है:

हरियाणा कृषि विकास अधिकारी (ADO) भर्ती 2025

यहां क्लिक करें

Haryana ADO Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण

हरियाणा कृषि विकास अधिकारी भर्ती 2025 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आयोग द्वारा तय किए गए सभी मापदंडों को पूरा करना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण 

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC)

पद का नाम 

कृषि विकास अधिकारी (ADO) 

पदों की संख्या 

785

वेतन 

मैट्रिक्स स्तर - 6 (35400 – 112400) रुपये

आवेदन करने की तिथि

5 से 25 अगस्त 2025

आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि

25 अगस्त 2025 ( शाम 5 बजे तक)

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://hpsc.gov.in/

Haryana ADO Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता 

नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार हरियाणा कृषि विकास अधिकारी भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता जान सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें:

पद 

शैक्षणिक योग्यता 

कृषि विकास अधिकारी (ADO)

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में बीएससी (ऑनर्स)।

  • मैट्रिक तक हिन्दी या संस्कृत या 10+2/बीए/एमए हिन्दी विषय के साथ।

Chandigarh JBT Teacher Online Form 2025

हरियाणा कृषि विकास अधिकारी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

कृषि विकास अधिकारी के पद के लिए उम्मीदवारों को पहले तय किए गए मानदंडों को पूरा आवश्यक है। जिसके बाद वह आवेदन प्रक्रिया नीचे दिए गए स्टेप के जरिए आसानी से पूरी कर सकते हैं:

स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://hpsc.gov.in/ पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, कृषि विकास अधिकारी (ADO) भर्ती 2025 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अब ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

स्टेप 4 आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 6 अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा करें और सेव कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

आयु सीमा - संबंधित भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। वहीं, नियमानुसार आयु में छूट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

आवेदन शुल्क - कृषि विकास अधिकारी भर्ती 2025 के लिए UR/DESM को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये। SC/BC-A/BC-B/EWS/ESM/महिला (हरियाणा) के लिए 250 रुपये देने होंगे। PwBD (हरियाणा) उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jul 31, 2025, 14:07 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News