India Post GDS 5th Merit List 2026 Soon: ग्रामीण डाक सेवक की 5वीं मेरिट लिस्ट जल्द होगी जारी, indiapostgdsonline.gov.in से करें डाउनलोड
India Post GDS Result 2026: आयोग द्वारा जल्द ही GDS 5th Merit List 2026 अपनी ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर सर्कल के अनुसार जुलाई के आखिरी हफ्ते तक जारी की जा सकती है।
GDS Result 5th Merit List 2026 PDF: भारतीय डाक विभाग (India Post) में ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) बनने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। आयोग द्वारा जल्द ही GDS 5th Merit List 2026 अपनी ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर सर्कल के अनुसार जुलाई के आखिरी हफ्ते तक जारी की जा सकती है।
इस लिस्ट से पहले इंडिया पोस्ट ने 8 जून, 2026 को चौथी मेरिट लिस्ट जारी की थी। साथ ही, चुने गए छात्रों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 23 जून, 2026 को खत्म हो गई थी। पिछले सालो के रुझानों के अनुसार, इंडिया पोस्ट जीडीएस 5वीं मेरिट लिस्ट 2026 जल्द ही जुुलाई के आखिरी दिनों में जारी कर दी जाएगी, जिसे छात्र वेबसाइट पर सर्कल-वार मेरिट लिस्ट के माध्यम से रिजल्ट को ऑनलाइन देख सकेंगे।
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) चयन प्रक्रिया क्या है?
भारतीय डाक विभाग में GDS के पोस्ट पर रजिस्टर के लिए छात्रों को किसी भी प्रकार के लिखित एग्जाम या इंटरव्यू को नहीं देना होगा।
- चुनने का आधार: इस रजिस्टर में पूरी तरह से 10वीं के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट को तैयार किया जाता है।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: जिन भी छात्रों का नाम इस 5वीं मेरिट लिस्ट में शामिल होगा, उन्हें तय किए गए टाइम के अंदर अपने अलॉटेड डिवीजनल ऑफिस में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को करवाना जरूरी है।
India Post GDS Recruitment 2026 Highlights
इस पोस्ट और रजिस्टर से जुड़े नंबर और एक्सपेक्टेड डेट्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| भर्ती संस्था | भारतीय डाक विभाग (India Post) |
| कुल पोस्ट नंबर | 28,636 पोस्ट |
| शामिल पोस्ट | GDS, BPM, ABPM |
| सेलेक्शन प्रोसेस | 10वीं के मार्क्स की मेरिट |
| 4th Merit List की डेट | 08 जून 2026 |
| 5th Merit List की डेट | जुलाई 2026 (जल्द ही) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
GDS 5th Merit List 2026: कट-ऑफ और डॉक्यूमेंट्स को लेकर जरूरी टिप्स
यदि छात्र 5वीं मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो इन टिप्स का जरूर ध्यान रखें।
- कट-ऑफ कम हो सकती: शुरुआत की लिस्ट यानी 1st से 3rd लिस्ट में कट-ऑफ काफी ज्यादा जैसे 95% से 100% रहती है। लेकिन जैसे-जैसे छात्र डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में बाहर होते हैं या ज्वाइन नहीं करते, वैसे-वैसे अगली लिस्ट में कट-ऑफ कम होने लगती है। इस 5वीं लिस्ट में कुछ राज्यों/सर्कल में कम प्रतिशत वाले छात्रों को भी मौका मिल सकता है।
- डॉक्यूमेंट्स पहले से रखें तैयार: इस पोस्ट की मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद वेरिफिकेशन के लिए बहुत कम टाइम छात्रों को मिलता है, इसलिए सभी छात्र 10वीं के ओरिजिनल सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र और मेडिकल सर्टिफिकेट आदि के दो-दो सेट फोटोकॉपी पहले से तैयार रखें।
जीडीएस 5वीं मेरिट लिस्ट 2026: पिछली 4 मेरिट लिस्ट के रुझान
इंडिया पोस्ट GDS की 5वीं मेरिट लिस्ट 2026 जुलाई 2026 में इंडिया पोस्ट की वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी होने की जल्द उम्मीद की जा रही है। पिछले रुझानों के अनुसार, इंडिया पोस्ट GDS की 5वीं मेरिट लिस्ट 2026 जल्द ही जारी हो सकती है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योकि 4th लिस्ट के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 23 जून 2026 को समाप्त हो गए थे।
इंडिया पोस्ट जीडीएस 5वीं मेरिट लिस्ट 2026: Important Documents List
इंडिया पोस्ट जीडीएस (GDS) 5वीं मेरिट लिस्ट के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए छात्रों को इन सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की दो-दो फोटोकॉपी को तैयार रखना होगा। जिसे लेकर उन्हें निर्धारित डिवीजनल ऑफिस जाना होगा।
- 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- कंप्यूटर सर्टिफिकेट
- कैटेगरी सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड या अन्य सरकारी फोटो पहचान पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जन्म प्रमाण पत्र
- मेडिकल सर्टिफिकेट
छात्र 5वीं मेरिट लिस्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ यहां भी जुड़े रहें।
यहां भी पढ़े: (OUT) NMC MBBS Seat Matrix 2026: NMC ने जारी की सीट मैट्रिक्स लिस्ट, यहां से देखें PDF
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.