IOB Apprentice Vacancy 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस के 750 पदों के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि, जल्द करें Apply

Last Updated: Jul 20, 2026, 12:27 IST

IOB Apprentice Vacancy 2026: इंडियन ओवरसीज़ बैंक में अप्रेंटिस के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आईओबी बैंक कुल 750 रिक्त पदों को भरना चाहता है। 

IOB Apprentice Vacancy 2026
IOB Apprentice Vacancy 2026

IOB Apprentice Vacancy 2026: इंडियन ओवरसीज़ बैंक (IOB) में अप्रेंटिस के कुल 750 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज यानी 20 जुलाई 2026 अंतिम तिथि है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iob.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। 

IOB Apprentice Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने से पहले ऑफिशियल अप्रेंटिसशिप पोर्टल के माध्यम से अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आवेदन पत्र में निहित सभी डिटेल्स सही हो और जरूरी डॉक्यूमेंट्स सही ढंग से अपलोड किए गए हैं। आवेदन करने का लिंक आधिकारिक अप्रेंटिसशिप पोर्टल और इंडियन ओवरसीज बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। 

इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस ऑनलाइन आवेदन लिंक 

क्लिक करें

IOB Apprentice Vacancy 2026 - हाइलाइट्स 

इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत की जाएगी। अप्रेंटिस के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 14,000 से 15,500 प्रति महीना स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन सीबीटी परीक्षा 02 अगस्त 2026 को आयोजित की जा सकती है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

इंडियन ओवरसीज बैंक

पद का नाम 

अप्रेंटिस 

रिक्त पदों की संख्या 

750 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

07 जुलाई 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

20 जुलाई 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

iob.in

IOB Apprentice Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिस के 750 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले इंडियन ओवरसीज बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट  iob.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन को ओपन करें। 

  • IOB Apprentice Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स ध्यान से चेक करें। 

  • अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

IOB Apprentice Vacancy 2026 Eligibility Criteria 

इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या भारत सरकार द्वारा इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए। इसके लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष के बीच रखी गई है। 

IOB Apprentice Vacancy 2026 Application Fees 

इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन फीस कैटेगरी वाइज अलग-अलग है। आप इसके लिए नीचे टेबल देख सकते हैं। 

कैटेगरी 

आवेदन फीस 

जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस (पुरुष) 

944 रुपये  

जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस (महिला) 

708 रुपये 

एससी/एसटी  

236 रुपये 

पीडब्लूबीडी 

236 रुपये 

IOB Apprentice Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया 

इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिस पदों के चयन में कुल चार स्टेप्स शामिल है। पहले स्टेप में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दूसरे स्टेप में स्थानीय भाषा परीक्षा, तीसरे स्टेप में दस्तावेज सत्यापन और चौथे स्टेप में मेडिकल परीक्षा होगी। 

ये भी पढ़ें: UP Forest Guard Vacancy 2026: यूपी फॉरेस्ट गार्ड 708 पदों के लिए आवेदन करने की कल अंतिम तिथि, जानें कैसे करें आवेदन

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 20, 2026, 12:27 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News