This is an archived article last updated on May 20, 2025. The information may be outdated.

JAC 10th,12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं,12वीं का रिजल्ट टाइम और डेट, यहां करें चेक

Last Updated: May 20, 2025, 16:15 IST

JAC Board Result 2025: झारखंड बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जारी कराएगा। आगे जानें कब और कहां रिजल्ट जारी किया जाएगा।

JAC 10th ,12th Result 2025 Date & Time
JAC 10th ,12th Result 2025 Date & Time

 JAC 10th -12th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणामों की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। छात्रों को JAC 10वीं रिजल्ट 2025 और JAC 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा। 

झारखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की हिंदी और साइंस की परीक्षा 7 और 8 मार्च को दूसरी बार आयोजित की गई थी। पेपर लीक के दावों के बाद 18 से 20 फरवरी को परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 के लिए राज्य के 2,086 केंद्रों पर 7.84 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। अब छात्र अपने परीक्षा परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

JAC 10th -12th Result 2025 kab Aayega: झारखंड बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?

झारखंड बोर्ड द्वारा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। परिणाम मई 2025 के चौथे सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीद है। परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जारी किए जाएंगे।

JAC 10th -12th Result 2025: हाइलाइट्स 

बोर्ड 

डिटेल

परीक्षा का नाम 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 10 परीक्षा

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 12 परीक्षा

बोर्ड का नाम 

झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी), रांची

आधिकारिक वेबसाइट

jac.jharkhand.gov.in

परीक्षा तिथियां 

कक्षा 10: 11 फरवरी - 4 मार्च, 2025

कक्षा 12: 11 फरवरी - 4 मार्च, 2025

कक्षा 12वीं स्ट्रीम 

आर्ट्स 

कॉमर्स

साइंस

परीक्षा शिफ्ट

दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

परिणाम की तिथि और समय

मई 2025

परिणाम मोड

ऑनलाइन: आधिकारिक वेबसाइट, 

ऑफलाइन: SMS

लॉग इन प्रमाण - पत्र 

रोल नंबर

रजिस्ट्रेशन 

रोल कोड

JAC 10th -12th Result 2025: झारखंड बोर्ड रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट 

बोर्ड की ओर से परिणाम घोषित किए जाने के बाद छात्र नीचे दिए गए ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपने परिणामों की जांच कर सकते हैं:

  • jac.jharkhand.gov.in 
  • jacresults.com
  • results.digilocker.gov.in

JAC 10th -12th Result 2025: झारखंड बोर्ड रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?

जो छात्र इस साल झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं: 

स्टेप 1 छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 मैट्रिक या इंटरमीडिएट के रिजल्ट पेज प क्लिक करें।

स्टेप 3 जरूरी विवरण दर्ज करें। 

स्टेप 4 झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखेगा। 

स्टेप 5 मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें। 

JAC 10th -12th Result 2025: DigiLocker के माध्यम से रिजल्ट 

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके डिजिलॉकर एप्लिकेशन के माध्यम से भी अपने झारखंड बोर्ड परिणाम 2025 को चेक कर सकते हैं:

  • डिजिलॉकर वेबसाइट पर जाएं या डिजिलॉकर ऐप खोलें।
  • नए यूजर के लिए साइन अप करें, क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।   
  • Import Documents पर क्लिक करें, फिर एक नई विंडो दिखाई देगी।
  • लिस्ट से झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची को सिलेक्ट करें। 
  • झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 चुनें, रोल नंबर और जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद, जेएसी 10वीं परिणाम 2025/जेएसी 12वीं परिणाम 2025 मार्कशीट छात्र के डिजिलॉकर खाते में दिख जाएगी।
  • छात्र अब भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

JAC 10th -12th Result 2025: SMS के माध्यम से रिजल्ट करें चेक 

जो छात्र SMS सुविधा के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं:

अपने IOS या एंड्रॉइड फोन पर SMS ऐप खोलें। 

  • कक्षा 10वीं के परिणाम के लिए "JHA10 <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें और इसे 5676750 पर भेजें।
  • 12वीं के रिजल्ट के लिए "RESULT (स्पेस) JAC12 (स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर" टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें। 
Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: May 20, 2025, 15:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News