MP TET 2026: ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित होगी TET परीक्षा, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
MP TET Exam 2026: मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मोड में भी आयोजित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षक दिवस पर इसकी घोषणा की। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और ऑनलाइन परीक्षा से असहज उम्मीदवारों को राहत मिलेगी।
MP TET Exam 2026: मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर युवाओं के लिए बड़ी खबर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि प्रदेश में अब टीईटी परीक्षा ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन मोड में भी आयोजित की जाएगी। इससे उम्मीदवारों को एग्जाम देने के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित RCVP नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में की। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों की कार्यस्थितियों को बेहतर बनाने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार कदम उठा रही है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होगी TET परीक्षा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में घोषणा की कि मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) अब Online के साथ Offline मोड में भी आयोजित की जाएगी। टीचर डे के शुभ अवसर पर हुए इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल समेत प्रदेशभर के शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे। सरकार के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो ऑफलाइन माध्यम से परीक्षा देना पसंद करते हैं। परीक्षा तिथि, प्रक्रिया और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी संबंधित विभाग की ओर से जारी की जाएगी।
हम प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसी दिशा में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है
— School Education Department, MP (@schooledump) September 5, 2026
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव @DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh #राष्ट्रीय_शिक्षक_दिवस pic.twitter.com/Z8fa08dtiB
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और शिक्षा सुधार पर जोर
मुख्यमंत्री ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (MET) का आयोजन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। स्कूल शिक्षा विभाग की सिफारिशों के आधार पर जरूरी सुधार किए जा रहे हैं, जिससे सरकारी स्कूलों की स्थिति और बेहतर हो सके।
सरकारी स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों की सराहना
मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट में शामिल होने वाले 50 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से आते हैं। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक केवल परीक्षा परिणाम बेहतर करने का काम नहीं करते, बल्कि छात्रों के भविष्य को दिशा देने में भी अहम योगदान देते हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.