This is an archived article last updated on Sep 3, 2025. The information may be outdated.

MPESB Recruitment 2025: ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए ग्रुप 2 और सबग्रुपी 3 पदों के लिए भर्ती, चयन प्रक्रिया सहित डिटेल जानें

Last Updated: Sep 3, 2025, 18:08 IST

MPESB Recruitment Notification 2025: एमपीईएसबी की ओर से ग्रुप 2 और सब ग्रुप 3 का भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत कुल 339 रिक्त पदों को भरा जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर, 2025 से शुरू की जाएगी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आगे लेख देखें।

MPESB Recruitment Notification 2025
MPESB Recruitment Notification 2025

MPESB Recruitment Notification 2025: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की तरफ से भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके तहत जूनियर इंजीनियर (Civil, Electrical, Mechanical) लेबोरेटरी टेक्निशियन, फील्ड ऑफिसर, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, इंस्पेक्टर (Supply, Weights & Measures) असिस्टेंट इंजीनियर, बायोमेडिकल इंजीनियर ग्रुप 2 और सब ग्रुप 3 पर पदों को भरा जाएगा। 

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 339 रिक्त पदों को भरा जाना है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 9 सितंबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे लेख में दिया गया विवरण देख सकते हैं।

MPESB Recruitment 2025 in hindi: महत्वपूर्ण विवरण

इच्छुक उम्मीदवार जो एमपीईएसबी पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं , वे 23 सितंबर 2025 से पहले अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिया गया विवरण देख सकते हैं:

प्राधिकरण का नाम 

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) 

पदों की संख्या 

339 

आयु सीमा 

18 से 45 वर्ष 

नोटिफिकेशन लिंक 

जारी 

आवेदन की अंतिम तिथि

9 से 23 सितंबर 2025

आवेदन शुल्क 

सामान्य एवं अन्य राज्यों के लिए : 560/-

ओबीसी, एससी, एसटी : 310/-

चयन प्रक्रिया 

  • स्क्रीनिंग टेस्ट 

  • सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट

  • इंटरव्यू 

 

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://esb.mp.gov.in/

MPESB Recruitment 2025 Apply Online: शैक्षणिक योग्यता 

संबंधित भर्ती के लिए हरेक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग - अलग तय की गई है। उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए विवरणों की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

पोस्ट 

शैक्षणिक योग्यता

जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल)

  • संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र ( सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल ) में डिप्लोमा  या  बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए ।

लेबोरेटरी टेक्नीशियन 

  • साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री, (डीएमएलटी/बीएमएलटी) में डिप्लोमा या डिग्री।

फील्ड ऑफिसर

  • किसी प्रासंगिक विषय में ग्रेजुएशन डिग्री 

ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट 

  • (बीओटी) में ग्रेजुएशन डिग्री 

इंस्पेक्टर 

  • किसी प्रासंगिक विषय में ग्रेजुएशन डिग्री

असिस्टेंट इंजीनियर 

  • जीनियरिंग विषय (जैसे, सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल) में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई)/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक) की डिग्री होनी चाहिए। 

बायोमेडिकल इंजीनियर 

  • बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बी.ई.)/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक.) की डिग्री।

MPESB ग्रुप 2 और सब ग्रुप 3 पद के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाता है:

  • स्क्रीनिंग टेस्ट

  • सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट 

  • इंटरव्यू (मौखिक)

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

  • मेडिकल टेस्ट 

MPESB ग्रुप 2 और सब ग्रुप 3 पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

 इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 9 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

यह भी देखें: Group A, B, C Government Jobs: ग्रुप A, B, C सरकारी नौकरी की श्रेणियों के बारे में जानिए

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, MPESB ग्रुप 2 और सब ग्रुप 3 भर्ती 2025 पर क्लिक करें।

स्टेप 3 एप्लीकेशन फॉर्म भरें। 

स्टेप 4 मांगा गया विवरण दर्ज करें। 

स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूले। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 3, 2025, 18:08 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News