MPESB वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक रिजल्ट 2026 हुआ जारी, यहां देखें सिलेक्टेड कैंडिडेट्स लिस्ट PDF
MPESB ने वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। सेकंड फेज के लिए चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट PDF आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने Van Rakshak, Kshetra Rakshak, Jail Prahari और Assistant Jail Superintendent Combined Recruitment Test 2026 के First Phase का रिजल्ट आज 14 अगस्त को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 1,679 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इनमें वन रक्षक के 728, क्षेत्र रक्षक के 169, जेल प्रहरी के 757 और सहायक जेल अधीक्षक के 25 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 4 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित हुई थी।
| यहां क्लिक करें | |
| यहां क्लिक करें | |
| यहां क्लिक करें |
MP वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक रिजल्ट कैसे देखें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Results सेक्शन में जाएं।
-
Van Rakshak & Kshetra Rakshak, Jail Prahari and Asst. Jail Superintendent Combined Recruitment Test-2026 के First Phase Result लिंक पर क्लिक करें।
-
मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
किन पदों का रिजल्ट हुआ जारी?
MPESB के इस संयुक्त भर्ती अभियान में निम्न पद शामिल हैं:
-
वन रक्षक (Van Rakshak)
-
क्षेत्र रक्षक (Kshetra Rakshak)
-
जेल प्रहरी (Jail Prahari)
-
सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent)
कितने अभ्यर्थी सेकंड फेज के लिए चयनित हुए?
इस परीक्षा में सहायक जेल अधीक्षक और जेल प्रहरी के रिक्त पदों के 10 गुना तथा वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक के रिक्त पदों के 5 गुना अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए पात्र किया गया है। कुल 14,950 अभ्यर्थी सेकंड फेज के लिए चयनित हुए हैं।
सेकंड फेज के लिए चयन कैसे किया गया?
सेकंड फेज के लिए अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन आवेदन में दी गई श्रेणी, संवर्ग, लिंग, जन्मतिथि, मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होने और आवेदन किए गए पद से संबंधित जानकारी के आधार पर किया गया है।आगे के सेकंड फेज की कार्रवाई वन/जेल विभाग और वन विकास निगम लिमिटेड के नियमानुसार पूरी होगी।
MPESB रिजल्ट में मार्क्स कब जारी होंगे?
MPESB के अनुसार परीक्षा के सभी चरण पूरे होने के बाद उम्मीदवारों के अंकों का विवरण ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना परीक्षा परिणाम और सेकंड फेज के लिए पात्र होने की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.