MPPSC Assistant Professor Admit Card 2026 OUT: सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा लिंक

Last Updated: Jul 29, 2026, 17:23 IST

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in और mponline.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। यह परीक्षा 12 जुलाई 2026 को इंदौर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो पहचान पत्र (ID) साथ लाना अनिवार्य है।

MPPSC Assistant Professor Admit Card 2026 OUT: सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा लिंक
MPPSC Assistant Professor Admit Card 2026 OUT: सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा लिंक

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए हिंदी, अंग्रेज़ी, कॉमर्स, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स और सोशियोलॉजी विषयों के एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर 2026 की लिखित परीक्षा 2 अगस्त 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो पहचान पत्र भी एग्जाम सेंटर पर ले जाना होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग का समय और अन्य जरूरी निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें उम्मीदवारों को पहले ही ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

Screenshot 2026-07-29 171044

MPPSC Assistant Professor Admit Card 2026 Download Link

एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का एडमिट कार्ड लिंक mponline.gov.in पर उपलब्ध  है। सभी उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना हॉल टिकट अवश्य डाउनलोड कर लें, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 

MPPSC Assistant Professor Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2026 का समय क्या है?

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2 अगस्त 2026 (रविवार) को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में सामान्य अध्ययन का पेपर, जबकि दूसरी शिफ्ट में संबंधित विषय की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा OMR आधारित (ऑफलाइन) होगी और इसके केंद्र इंदौर एवं भोपाल में बनाए गए हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के बाहर के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र केवल इंदौर रहेगा।

परीक्षा

समय

पेपर-1 (सामान्य अध्ययन)

सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक

पेपर-2 (संबंधित विषय)

दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

MPPSC Assistant Professor Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप MPPSC की आधिकारिक साइट पर जाएं। 

  • होम पेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • अपने सब्जेक्ट के अनुसार Assistant Professor Admit Card डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। 

  • अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। वहां अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें। 

  • आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 29, 2026, 17:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News