ONGC Engineers Trainee Vacancy 2026: ओएनजीसी इंजीनियर्स ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, मिलेगी आकर्षक सैलरी

Last Updated: Jul 18, 2026, 14:23 IST

ONGC Engineers Trainee Vacancy 2026: ओएनजीसी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जियोलॉजिस्ट और इंजीनियर के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2026 को जारी किया गया था, जिसके तहत कुल 52 रिक्त पदों को भरा जाना है।    

ONGC Engineers Trainee Vacancy 2026
ONGC Engineers Trainee Vacancy 2026

ONGC Engineers Trainee Vacancy 2026: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.ongcindia.com पर ई1 लेवल पदों के लिए जियोलॉजिस्ट और इंजीनियर के कुल 52 रिक्त पदों की भर्ती हेतु नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 17 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं। इन पदों के लिए सलेक्शन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), इंटरव्यू और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा। 

ONGC Engineers Trainee Bharti 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

ओएनजीसी में जियोलॉजिस्ट और इंजीनियर पदों की भर्ती के लिए नोटिफिेकेशन की PDF (विज्ञापन संख्या 02/2026) ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

ओएनजीसी  जियोलॉजिस्ट और इंजीनियर पद ऑनलाइन आवेदन लिंक 

क्लिक करें 

ONGC Engineers Trainee Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री धारकों के लिए ओएनजीसी में जियोलॉजिस्ट और इंजीनियर पदों के लिए आवेदन करने का एक सुनहरा अवसर है। इन पदों में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 60,000 से 1,80,000 रुपये तक प्रतिमाह दिए जाते हैं। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC)

पद का नाम 

जियोलॉजिस्ट और इंजीनियर

रिक्त पदों की संख्या 

52 

विज्ञापन संख्या 

02/2026 (आर एंड पी) 

नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

17 जुलाई 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

31 जुलाई 2026 

चयन प्रक्रिया 

सीबीटी टेस्ट, इंटरव्यू और मेडिकल 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.ongcindia.com

ONGC Engineers Trainee Vacancy 2026 Eligibility Criteria 

ओएनजीसी में जियोलॉजिस्ट और इंजीनियर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से संंबंधित विषय में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमटेक और एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए आयु सीमा 26 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 1000 रुपये है। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, आयु सीमा और वैकेंसी सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।  

ONGC Engineers Trainee Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

ओएनजीसी जियोलॉजिस्ट और इंजीनियर के रिक्त पदों की सीबीटी परीक्षा दिनांक 06 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन सकते हैं।     

  • सबसे पहले ओएनजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • ONGC Engineers Trainee Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें: Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026: राजस्थान हाई कोर्ट में 163 स्टेनोग्राफर रिक्त पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 18, 2026, 14:23 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News