Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026: राजस्थान हाई कोर्ट में 163 स्टेनोग्राफर रिक्त पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

Last Updated: Jul 18, 2026, 12:26 IST

Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026: राजस्थान हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर स्टेनोग्राफर के कुल 163 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026
Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026

Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026: राजस्थान हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और ग्रेड-III पदों के कुल 163 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदो के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जुलाई 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। 

Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026 Notification PDF डाउनलोड लिंक 

राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर पदों की भर्ती की नोटिफिकेशन की PDF में रिक्त पदों की डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया, परीक्ष का पैटर्न और ऑनलाइन आवेदन करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां दी गई है। नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड लिंक  

क्लिक करें 

Rajasthan High Court  Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

राजस्थान हाई कोर्ट पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, स्टेनोग्राफर/स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। सलेक्शन सभी चरणों में प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राजस्थान हाई कोर्ट

पद का नाम 

स्टेनोग्राफर

रिक्त पदों की संख्या 

163

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

22 जुलाई 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

10 अगस्त 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

hcraj.nic.in

Rajasthan High Court Vacancy 2026 Eligibility Criteria 

राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास करना जरूरी है। कंप्यूटर नॉलेज होनी चाहिए। उम्मीदवार को राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा निर्दिष्ट शॉर्टहेंड और टाइपिंग में दक्षता हासिल होनी चाहिए। इसके लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। इसके लिए आवेदन फीस 450 से 750 के बीच रखी गई है। 

Rajasthan High Court Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन  कैसे करें? 

राजस्थान हाई कोर्ट में 163 स्टेनोग्राफर रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले राजस्थान हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन को ओपन करें।

  • Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। आवेदन फॉर्म में निहित जानकारी अच्छे से चेक करें। 

  • अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।  

राजस्थान उच्च न्यायालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्टेनोग्राफर ग्रेड II के 163 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। पात्र उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 (दोपहर 1:00 बजे) से 10 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे) तक अपने आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और सभी आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखते हैं। अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए अंतिम तिथि से काफी पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करना आवश्यक है। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 18, 2026, 12:26 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News