Rajasthan ANM Admission 2026: राजस्थान एएनएम एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें डिटेल्स
Rajasthan ANM Admission 2026 Notification OUT: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण कोर्स के लिए राजस्थान एएनएम एडमिशन 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। अभ्यर्थी 24 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यहां योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, फीस, प्रशिक्षण अवधि और एडमिशन से जुड़ी सभी जानकारी देख सकते हैं।
Rajasthan ANM Admission 2026 Notification OUT: राजस्थान में एएनएम यानी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण कोर्स में एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। मेडिकल और हेल्थ सर्विस निदेशालय, राजस्थान, जयपुर की ओर से 2026-27 सेशन के लिए यह अधिसूचना जारी की गई है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राजस्थान के 34 सरकारी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों पर ANM ट्रेनिंग दी जाएगी। योग्य महिला उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 से 7 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। महिला अभ्यर्थियों को आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर तय समय के अंदर जमा करना होगा। आवेदन रजिस्टर्ड पोस्ट, साधारण पोस्ट या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।
राजस्थान ANM में कितनी सीटें हैं?
राजस्थान में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 के लिए कुल 1650 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। ये सीटें निदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं के अधीन संचालित राजकीय प्रशिक्षण केंद्रों में उपलब्ध हैं। सीटों का आवंटन संबंधित नियमों और आरक्षण व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा।
राजस्थान ANM एडमिशन 2026 नोटिफिकेशन
राजस्थान ANM एडमिशन 2026 से जुड़ी योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, प्रशिक्षण केंद्र और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए। आवेदन करने से पहले सभी नियम और पात्रता शर्तें ध्यान से चेक कर लें।

Rajasthan ANM Admission 2026-27 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए संक्षिप्त विज्ञप्ति जारी कर दी है। योग्य महिला अभ्यर्थी 24 अगस्त 2026 से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश राजकीय प्रशिक्षण केंद्रों में उपलब्ध सीटों के आधार पर दिया जाएगा।
राजस्थान ANM एडमिशन 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें
अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में राजस्थान एएनएम एडमिशन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं।
| विवरण | तारीख |
| नोटिफिकेशन जारी | 17 अगस्त 2026 |
| आवेदन शुरू | 24 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 7 सितंबर 2026 |
| ट्रेनिंग अवधि | 2 साल |
| कुल प्रशिक्षण केंद्र | 34 |
राजस्थान ANM Admission 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
राजस्थान ANM Admission 2026 के लिए अभ्यर्थी का सीनियर सेकेंडरी यानी 12वीं परीक्षा पास होना जरूरी है। परीक्षा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर से या उसके समकक्ष किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होनी चाहिए।
Rajasthan ANM Admission 2026 Age Limit: कितनी है आयु सीमा?
ANM प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर 2026 को कम से कम 17 वर्ष और अधिकतम 34 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। जन्मतिथि के प्रमाण के लिए सेकेंडरी परीक्षा की अंकतालिका या प्रमाण पत्र मान्य होगा।
Rajasthan ANM Admission 2026 Reservation: आरक्षण किसे मिलेगा?
राजस्थान ANM एडमिशन 2026 में आरक्षण का लाभ केवल राजस्थान राज्य के पात्र आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार मिलेगा। इसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। OBC, EWS और MBC प्रमाण पत्र एक वर्ष से अधिक पुराने नहीं होने चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांगजन और विभागीय चतुर्थ श्रेणी महिला अभ्यर्थियों को भी नियमानुसार आरक्षण मिलेगा।
राजस्थान ANM ट्रेनिंग की अवधि कितनी है?
ANM प्रशिक्षण की कुल अवधि 2 वर्ष होगी। इसमें 18 महीने की ट्रेनिंग और 6 महीने की इंटर्नशिप शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
Rajasthan ANM Admission 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
-
सेकेंडरी परीक्षा की मार्कशीट
-
आरक्षण का प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
-
OBC, EWS और MBC प्रमाण पत्र एक वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए
-
जन्मतिथि के प्रमाण के लिए सेकेंडरी परीक्षा का प्रमाण पत्र मान्य होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस देखें।
Rajasthan ANM Admission 2026 आवेदन कैसे करें?
Rajasthan ANM Admission 2026 के लिए अभ्यर्थी को निर्धारित आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करने के बाद आवश्यक शैक्षणिक, आयु और आरक्षण संबंधी दस्तावेज संलग्न करें। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी 20 रुपये का पोस्टल ऑर्डर लगाएं, जबकि SC/ST अभ्यर्थियों के लिए शुल्क नहीं है। आवेदन 7 सितंबर तक संबंधित CMHO कार्यालय में जमा करें।
राजस्थान ANM Admission 2026 का आवेदन फॉर्म कहां जमा करें?
अभ्यर्थी अपना आवेदन फॉर्म संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन 7 सितंबर 2026 तक जमा करना होगा। फॉर्म रजिस्टर्ड डाक, साधारण डाक, स्पीड पोस्ट या खुद जाकर जमा किया जा सकता है। निदेशालय को भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
राजस्थान ANM Admission 2026 Application Fee कितनी है?
राजस्थान ANM Admission 2026 के लिए सामान्य अभ्यर्थियों को 20 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम देय पोस्टल ऑर्डर के रूप में आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Rajasthan ANM Admission 2026 Selection Process क्या है?
Rajasthan ANM Admission 2026 में चयन जिला स्तर की मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट के बाद जिला मुख्यालय पर काउंसलिंग होगी। आवेदन संबंधित CMHO कार्यालय में जमा करना होगा। निदेशालय को भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.