Rajasthan CET Admit Card 2024 OUT: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link
Rajasthan CET Admit Card 2024 OUT: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान स्नातक स्तरीय सामान्य पात्रता परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया है। परीक्षा 27 और 28 सितंबर 2024 को राज्य में निर्धारित केद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी। उम्मीदवार राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए Direct Link इस लेख में देख सकते हैं।
Rajasthan CET Admit Card 2024 OUT: राजस्थान के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर, राजस्थान CET एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) के लिए पंजीकरण किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान CET एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जो परीक्षा 27 और 28 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाली है।
RSMSSB Graduation Level CET Admit Card 2024 Download Link
राजस्थान CET एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है जिन्होंने ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए आवेदन किया था। उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण यानी उम्मीदवार का नाम और पासवर्ड दर्ज करने की आवश्यकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 28 सितंबर 2024 तक एक्टिव रहेगा। आप नीचे दिए लिंक से बिना देरी किए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
| Rajasthan CET Admit Card 2024 Link-1 | |
| RSMSSB CET Admit Card 2024 Link-2 |
RSMSSB CET Admit Card 2024: राजस्थान सीईटी परीक्षा एडमिट कार्ड हाइलाइट्स
राजस्थान कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) के माध्यम से जिलेदार, पटवारी, जूनियर अकाउंटेंट, तहसील राजस्व लेखाकार, पर्यवेक्षक, उप-जेलर, छात्रावास अधीक्षक सहित विभिन्न अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ग्रेजुएट लेवल के लिए RSMSSB CET परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी तालिका में राजस्थान सीईटी से संबंधित हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| संगठन का नाम | राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान सीईटी 2024 (ग्रेजुएट लेवल) |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 19 सितंबर 2024 |
| राजस्थान सीईटी परीक्षा तिथि 2024 | 27 और 28 सितंबर 2024 |
| चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और दस्तावेज़ सत्यापन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ |
RSMSSB Rajasthan CET Admit Card 2024 Download Kaise Kare?
राजस्थान स्नातक स्तरीय CET 2024 के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए हैं। आप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
- फिर होम पेज पर नीचे स्क्रॉल करें और "Admit Card Section" पर क्लिक करें।
- नई विंडो ओपन होगी जिसमें, "Common Eligibility Test (Graduation level)- 2024" विकल्प पर क्लिक करें।
- अगली विंडो पर, "Get Admit Card’ पर क्लिक करें।
- अपना नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें।
- RSMSSB CET ग्रेजुएशन लेवल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.