Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026: स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, इस लिंक से फटाफट करें Apply

Last Updated: Aug 10, 2026, 14:11 IST

Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026: राजस्थान हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 17 जुलाई 2026 को स्टेनोग्राफर के कुल 163 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। पदों के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026
Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026

Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026: राजस्थान हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 22 जुलाई 2026 को स्टेनोग्राफर के कुल 163 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जुलाई 2026 से शुरु हो चुके हैं, जिसकी आज यानी 10 अगस्त 2026 अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। 

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर ग्रेड III हिंदी के 141,  स्टेनोग्राफर ग्रेड III इंग्लिश के 13 और स्टेनोग्राफर ग्रेड II (हिंदी) डीएलएसएस के कुल 09 रिक्त पदों को भरा जाना है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

क्लिक करें 

Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026 Notification - हाइलाइट्स 

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर पदों के सलेक्शन में स्टेनो/कंप्यूटर टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन केवल शाम 5.00 बजे तक ही किए जा सकते हैं। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स नीचे तालिक में दी गई है। 

विवरण

जानकारी 

कोेर्ट का नाम 

राजस्थान हाई कोर्ट 

पद का नाम 

स्टेनोग्राफर

रिक्त पदों की संख्या 

163 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

22 जुलाई 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

10 अगस्त 2026 (शाम 5.00 बजे तक)

चयन के चरण 

स्टेनो/कंप्यूटर टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल 

ऑफिशियल वेबसाइट 

hcraj.nic.in 

Rajasthan High Court Steno Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड कक्षा 12वीं पास की मार्कशीट होना अनिवार्य है। हिंदी देवनागिरी की नॉलेज होनी चाहिए। O लेवल का कंप्यूटर में डिप्लोमा होना चाहिए। 

Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनो पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले राजस्थान हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026 Date - आवेदन फीस

राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के कुल 163 रिक्त पदों के लिए आवेदन फीस की जानकारी नीचे टेबल में दी गई है। 

कैटेगरी  

आवेदन फीस 

सामान्य वर्ग / ओबीसी (क्रीमी लेयर श्रेणी) / ईबीसी (क्रीमी लेयर श्रेणी) / अन्य राज्यों के उम्मीदवार  

750 रुपये 

राजस्थान राज्य के ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर श्रेणी) / ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर श्रेणी) / ईडब्ल्यूएस के आवेदक  

600 रुपये 

दिव्यांग (PWD) / राजस्थान राज्य के एससी के आवेदक / अनुसूचित जनजाति (ST) / भूतपूर्व सैनिक  

450 रुपये 

 

ये भी पढ़ें: CAPF में असिस्टेंट कमांडेंट बनीं मथुरा की कशिश, कड़ी मेहनत और लगन से कायम की मिसाल

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 10, 2026, 14:11 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News