Rajasthan PTET Round 1 Seat Allotment Result 2025 OUT: ptetvmoukota2025.in पर 1st सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, ये रहा Direct Link
Rajasthan PTET Round 1 Seat Allotment Result 2025 Download: राजस्थान पीटीईटी सीट आवंटन के पहले राउंड का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर देख सकते हैं। सीट अलॉटमेंट लेटर देखने और डाउनलोड करने के लिए उन्हें रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करने होंगे। सीट अलॉटमेंट लेटर तक सीधा पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।
Rajasthan PTET Round 1 Seat Allotment Result 2025: राजस्थान पीटीईटी 2025 (Rajasthan Pre-Teacher Education Test) के पहले चरण की सीट आवंटन सूची 25 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जारी कर दी गई है। इस सूची में उन छात्रों को शामिल किया गया है जिन्होंने दो वर्षीय बीएड या चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। अब सभी आवेदक अपनी सीट अलॉटमेंट स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इन विवरणों के आधार पर वे अपनी अलॉट की गई सीट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Rajasthan PTET Round 1 Seat Allotment Result Link 2025
राजस्थान पीटीईटी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2025 अब आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके अपना सीट अलॉटमेंट लेटर देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने और अलॉटमेंट लेटर तक सीधे पहुंचने के लिए नीचे दिया गया लिंक उपयोग करें।
| B.A BEd./BSc B.Ed- 2025 [4 Year Integrated Course] PTET 2025 1st Seat Allotment List Link | |
| P.T.E.T - 2025 [2 Year Course] PTET 2025 1st Seat Allotment List Link |
ऐसे करें PTET 2025 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?
अभ्यर्थी नीचे दिए चरणों को देखकर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से सीट अलॉटमेंट लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाएं।
- अपनी कोर्स लिंक चुनें — 2 वर्षीय बी.एड या 4 वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड।
- "प्रिंट अलॉटमेंट लेटर" विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, काउंसलिंग ID और जन्मतिथि भरें।
- फिर एडमिशन फीस जमा करने का तरीका चुनें और आगे बढ़ें।
- जानकारी सबमिट करने के बाद, आपका अलॉटमेंट लेटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट करके रख लें।
Rajasthan PTET 2025: कॉलेज रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि
जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें अपने मूल दस्तावेजों, फीस रसीद और अलॉटमेंट लेटर के साथ 25 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य है। तय समयसीमा में रिपोर्टिंग नहीं करने पर सीट रद्द हो सकती है।
Rajasthan PTET 2025 1st Allotment List के बाद आगे क्या?
राउंड 1 के बाद खाली बची सीटों के लिए राउंड 2 की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। छात्र नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
पीटीईटी काउंसलिंग 2025 के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
- पीटीईटी काउंसलिंग 2025 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज़ पहले से तैयार रखने होंगे:
- पीटीईटी की मार्कशीट
- काउंसलिंग कॉल लेटर
- सभी शैक्षिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र
- एक वैध पहचान पत्र
- 2 से 3 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
राजस्थान पीटीईटी का आयोजन वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा करती है। इस साल दो साल वाले बी.एड. कोर्स के लिए, जिसमें 1,10,000 सीटें हैं, 1,00,000 से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं, चार साल के बी.ए./बी.एससी.-बी.एड. कोर्स में 44,000 सीटों के मुकाबले करीब 30,000 रजिस्ट्रेशन हुए।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.