Rajasthan Stenographer Result 2026 : राजस्थान स्टेनोग्राफर फाइनल रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

Last Updated: Aug 16, 2026, 12:23 IST

Rajasthan Stenographer Final Result 2026: आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर स्टेनोग्राफर की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

Rajasthan Stenographer Final Result 2026
Rajasthan Stenographer Final Result 2026

Rajasthan Stenographer Final Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर 16 अगस्त 2026 को स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II भर्ती-2024 का फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी फेज-1 की लिखित परीक्षा 05 अक्टूबर 2024 को आयोजित की गई थी और स्किल टेस्ट 19 मार्च से 20 मार्च 2026 के बीच आयोजित किया गया था। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट की PDF में उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। उम्मीदवार Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर डालकर अपना नाम चेक कर सकते हैं।   

RSSB Stenographer Final Result 2026 डाउनलोड लिंक 

राजस्थान स्टेनोग्राफर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने का डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती-2024 फाइनल रिजल्ट  (Secretariat)  डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती-2024 फाइनल रिजल्ट (ARD) डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती-2024 फाइनल रिजल्ट (ARD) डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती-2024 फाइनल रिजल्ट (ARD) – TSP डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती-2024 फाइनल रिजल्ट (Secretariat) डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

Rajasthan Stenographer Final Result  2026 - हाइलाइट्स 

राजस्थान स्टेनोग्राफर पदों के चयन में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू शामिल था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आयोग कुल 470 रिक्त पदों को भरना चाहता है। आप नीचे दी गई टेबल से जरूरी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

पद का नाम 

स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II 

रिक्त पदों की संख्या 

470

परीक्षा का नाम 

राजस्थान स्टेनोग्राफर परीक्षा 

फेज-1 लिखित परीक्षा की तिथि 

05 अक्टूबर 2024

स्किल टेस्ट  

15 जून 2026 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

16 अगस्त 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rssb.rajasthan.gov.in

RSSB Stenographer Final Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?

राजस्थान स्टेनोग्राफर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ऑफिशियल वेबसाइट  rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और What’s New/Result सेक्शन देखें। 

  • Rajasthan Stenographer 2026 Final Result पर क्लिक करें। 

  • राजस्थान स्टेनोग्राफर फाइनल रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

  • Ctrl+F का उपयोग करके इसमें अपना नाम सर्च करें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 16, 2026, 12:23 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News