This is an archived article last updated on Feb 22, 2025. The information may be outdated.

REET Exam Center 2025 List: यहां देखें राजस्थान में जिलेवार REET परीक्षा केंद्रों की सूची

Last Updated: Feb 22, 2025, 13:47 IST

REET Exam Centre 2025: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 का आयोजन 27 फरवरी 2025 को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) द्वारा जारी एडमिट कार्ड या हॉल टिकट पर देख सकते हैं। इस लेख में हमने रीट परीक्षा केंद्रों की पूरी सूची साझा की है, ताकि उम्मीदवार आसानी से अपने सेंटर की जानकारी प्राप्त कर सकें।

REET Exam Centre 2025 List
REET Exam Centre 2025 List

REET Test Center 2025: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 का आयोजन 27 फरवरी 2025 को किया जाएगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में हजारों अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए राज्यभर में कई परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उम्मीदवार अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) पर देख सकते हैं।

यहां देखें: REET Admit Card 2025 Link

REET Exam Centre List 2025: रीट एग्जाम सेंटर लिस्ट हाइलाइट

REET परीक्षा 2025 का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा वर्ष में एक बार किया जाता है। यह परीक्षा पूरे राजस्थान में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की पात्रता निर्धारण के लिए आयोजित की जाती है। अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

बोर्ड का नाम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई)

परीक्षा का नाम

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET)

परीक्षा स्तर

राज्य स्तरीय परीक्षा (राजस्थान)

परीक्षा आवृत्ति

एक वर्ष में एक बार

परीक्षा का उद्देश्य

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती

रीट एडमिट कार्ड 2025

20 फरवरी 2025

परीक्षा तिथि

27 फरवरी 2025

परीक्षा मोड

ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित)

परीक्षा अवधि

प्रत्येक पेपर के लिए 150 मिनट

कुल प्रश्नों की संख्या

प्रति पेपर 150 प्रश्न

मार्किंग स्कीम

प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1, कोई नकारात्मक अंकन नहीं

परीक्षा प्रश्न पत्र की भाषा

हिंदी और अंग्रेजी

राजस्थान REET परीक्षा केंद्र लिस्ट 

राजस्थान REET परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची यहां प्रदान की गई है। उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यानपूर्वक जांचनी चाहिए। राजस्थान में REET परीक्षा केंद्रों का आवंटन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा किया गया है। उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित होने वाले है वे नीचे दी तालिका में REET परीक्षा केंद्रों के नाम देख सकते हैं।

REET परीक्षा केंद्र सूची का नाम

अजमेर

जैसलमेर

अलवर

जालौर

बांसवाड़ा

झालावाड़

बारां (Baran)

झुंझुनू

बाड़मेर

जोधपुर

भरतपुर

करोली

भीलवाड़ा

कोटा

बीकानेर

नागौर

बूंदी

पाली

चित्तौड़गढ़

प्रतापगढ़

चुरू

राजसमंद

दौसा

सवाई माधोपुर

धौलपुर

सीकर

डूंगरपुर

सिरोही

गंगानगर

टोंक

हनुमानगढ़

उदयपुर

जयपुर

 

REET परीक्षा केंद्र सूची से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जिन्हें ध्यान में रखना आवश्यक है:-

REET परीक्षा केंद्र सूची से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जिन्हें ध्यान में रखना आवश्यक है:

  • एडमिट कार्ड में विवरण: अपना परीक्षा केंद्र एडमिट कार्ड पर स्पष्ट रूप से जांच लें।
  • परीक्षा केंद्र का सही पता: परीक्षा केंद्र का सही पता और वहां पहुंचने का मार्ग पहले से जान लें।
  • समय पर पहुंचें: परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
  • आवश्यक दस्तावेज: एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि) साथ लाना अनिवार्य है।
  • निषिद्ध वस्तुएं: परीक्षा केंद्र में मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाना वर्जित है।
  • परीक्षा निर्देशों का पालन करें: बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का पालन करें और अनुशासन बनाए रखें।
  • रूटीन चेकअप: परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले जांच की जाएगी, इसलिए अतिरिक्त समय लेकर आएं।
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Feb 22, 2025, 13:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News