This is an archived article last updated on Mar 1, 2025. The information may be outdated.

रीट क्वेश्चन पेपर 2025: डाउनलोड करें लेवल 1 और लेवल 2 के सभी सेट वाइज रीट क्वेश्चन पेपर PDF

Last Updated: Mar 1, 2025, 13:15 IST

REET Question Paper 2025: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) समाप्त होने के बाद उम्मीदवार इस लेख में प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सेट वाइज रीट क्वेश्चन पेपर 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

REET Question Paper 2025 PDF डाउनलोड करें
REET Question Paper 2025 PDF डाउनलोड करें

REET Question Paper 2025 PDF Download: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 का आयोजन आज 27 और कल 28 फरवरी को किया जाएगा। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे हैं। REET 2025 दो स्तरों—लेवल 1 और लेवल 2—में आयोजित की जा रही है। लेवल 1 (प्राथमिक शिक्षक) उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि लेवल 2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक) उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब REET 2025 के सभी सेट्स (A, B, C, D) के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

रीट क्वेश्चन पेपर 2025 डाउनलोड लिंक

आगामी रीट परीक्षा की तैयारी में लगे सभी उम्मीदवारों को REET प्रश्न पत्र PDF 2025 को जरूर डाउनलोड कर उनको देखना चाहिए। ऐसा करने से आपको प्रश्न पत्रों का प्रारूप, शैली, प्रकार, कठिनाई स्तर और अन्य विवरण जैसी बारीकियों का पता चलता है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से 27 और 28 फरवरी को आयोजित परीक्षा के सभी सेट के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:

REET Question Paper 2025 PDF Download

यहां क्लिक करें

REET Questions Asked 2025 Level 2: लेवल 2 के लिए पूछे गए प्रश्न

 

शब्द / विषय
मनीषा में संधि
पवन का पर्यायवाची
जंगल का पर्यायवाची
प्रत्यय
उपसर्ग
वर्ण
लिंग
संज्ञा
समास

REET Questions Asked 2025: लेवल 1 के लिए पूछे गए प्रश्न

 

विषय
  • मालिनी छंद
  • वाक्य के भेद
  • वर्ण विच्छेद
  • राजस्थान की बोली
  • राजस्थान की राजभाषा
  • मुहावरे
  • लोकती
  • कपड़े का पर्यायवाची
  • तल्लिन का संधि
  • संन्यासी का विलोम
  • विराम चिह्न
  • रेलगाड़ी का समास

नोट: ये प्रश्न परीक्षार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर संकलित किए गए हैं। जागरण जोश इन प्रश्नों की सत्यता या आधिकारिक रूप से आने की पुष्टि नहीं करता।

REET परीक्षा में सफल होने के बाद क्या?

REET 2025 में सफल होने के बाद, उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना होगा। मेरिट लिस्ट के आधार पर काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा, जिसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

REET Question Paper 2025 Rajasthan: रीट परीक्षा प्रश्न पत्र हाइलाइट

REET प्रश्न पत्र PDF 2025 उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) द्वारा आयोजित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) की तैयारी कर रहे हैं। ग्रेड III शिक्षकों की भर्ती के लिए यह लिखित परीक्षा 27 और 28 फरवरी 2025 को निर्धारित की गई है। यह भर्ती राजस्थान में विभिन्न शिक्षण (Teaching) पदों के लिए आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थी आधिकारिक अपडेट के लिए वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और reet2024.co.in पर जा सकते हैं तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है।

संगठन का नाम

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान

परीक्षा का नाम

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET)

पद का नाम

ग्रेड III शिक्षक

REET 2025 परीक्षा तिथि

27 फरवरी और 28 फरवरी 2025

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा

नौकरी का स्थान

राजस्थान

REET आधिकारिक वेबसाइट

rajeduboard.rajasthan.gov.in और reet2024.co.in

How to Download REET Question Paper 2025 PDF? ऐसे डाउनलोड करें रीट प्रश्न पत्र 

REET प्रश्न पत्र 2025 डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए इन चरणों का पालन करें:

REET परीक्षा 2025 प्रश्न पत्र के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER) की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं। 

  • फिर वेबसाइट के होमपेज पर “vigyapti/instructions/Archives” पर क्लिक करें।
  • फिर REET 2025 लिखे हुए लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद संबंधित पेपर (स्तर 1 या स्तर 2) और विषय चुनें।
  • डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें और प्रश्न पत्र की पीडीएफ को सेव करें
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Feb 27, 2025, 13:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News