This is an archived article last updated on Aug 6, 2025. The information may be outdated.

RPSC Veterinary Officer 2025: पशु चिकित्सक अधिकारी के 1100 पदों पर भर्ती, आवेदन करने की प्रक्रिया जानें

Last Updated: Aug 6, 2025, 14:55 IST

RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025: राजस्थान में पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 के तहत कुल 1100 पदों के लिए अधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 3 सितंबर 2025 तक पूरा करें आवेदन।

RPSC Veterinary Officer 2025
RPSC Veterinary Officer 2025

RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कुल 1100 पदों के लिए RPSC पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरु हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार संबंधित भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए हाजिर होना होगा। पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा, योग्यता सहित अन्य डिटेल्स के लिए आगे लेख पढ़ें। 

RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025: नोटिफिकेशन

RPSC पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें ध्यान देना चाहिए कि आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरु होगी। योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आयोग का ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख व डाउनलोड कर सकते हैं:

पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025

यहां क्लिक करें

RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक डिग्री प्राप्त उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। सही मापदंडों को पूरा ना करने वाले उम्मीदवारों का फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा। भर्ती से संबंधित अधिक और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे टेबल में दिया गया विवरण देखें:

संगठन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) 

पद का नाम 

पशु चिकित्सा अधिकारी

पदों की संख्या 

1100

आयु सीमा 

21 से 40 वर्ष

आवेदन करने की तिथि 

5 अगस्त से 3 सितंबर 2025

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://rpsc.rajasthan.gov.in/

पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 का श्रेणीवार रिक्त विवरण

नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से उम्मीदवार श्रेणीवार रिक्त विवरणों की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

वर्ग 

पदों की संख्या

जनरल 

360

EWS

100

OBC

209

अति पिछड़ा वर्ग

50

SC

198

ST

183

कुल पदों की संख्या 

1100

RSSB Aayush Officer Recruitment 2025: राजस्थान में आयुष ऑफिसर के 1535 पदों पर भर्ती

आयु सीमा - पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। 

शैक्षणिक योग्यता - इस भर्ती अभियान के तहत पशु चिकित्सा अधिकारी के कुल 1100 पदों को भरा जाना है। जारी अधिसूचना के अनुसार, पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक की डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन करने के लिए योग्य होंगे। 

पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क 

आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। यह भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग/ई-चालान के माध्यम से ऑफलाइन भी कर सकते हैं। नीचे टेबल में वर्ग के सामने आवेदन शुल्क की संख्या दी गई है:

वर्ग 

आवेदन शुल्क 

सामान्य/ओबीसी (सीएल) 

600 रुपये 

ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस

400 रुपये 

एससी/एसटी/दिव्यांग

400 रुपये 

 

उम्मीदवारों द्वारा पूछे गए सवाल (FAQs)

प्रश्न - RPSC पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर - rpsc.rajasthan.gov.in

प्रश्न - RPSC पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर - 3 सितंबर 2025

प्रश्न - RPSC पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

उत्तर - लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट। 




Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jul 22, 2025, 17:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News