RSSB Aayush Officer Recruitment 2025: राजस्थान में आयुष ऑफिसर के 1535 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी
RSSB Aayush Officer Recruitment 2025: आरएसएसबी की ओर से आयुष अधिकारी के पद के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। जिसके तहत 1535 पदों को भरा जाएगा।
RSSB Aayush Officer Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से आयुष अधिकारी की भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत संबंधित भर्ती के लिए कुल 1535 पदों को भरा जाएगा। आरएसएसबी की ओर से आवेदन पत्र जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन भी देख पाएंगे।
हालांकि, जारी किए गए शॉर्ट नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और वहीं अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
RSSB Aayush Officer Recruitment 2025: शॉर्ट नोटिस
आयुष अधिकारी भर्ती 2025 के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन कर पाएंगे। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से इस भर्ती अभियान के तहत आयुष अधिकारी के कुल 1535 पदों को भरा जाना है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं:
| आयुष अधिकारी भर्ती 2025 |
RSSB Aayush Officer Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से उम्मीदवार महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
| संगठन | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | आयुष अधिकारी |
| पदों की संख्या | 1535 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | जल्द होगी जारी |
| आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
आयु सीमा - आरएसएसबी अपने नियमों के अनुसार आयुष अधिकारी पद के लिए आयु में छूट प्रदान करता है। वहीं संबंधित भर्ती के लिए न्युनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है।
RPSC AE Recruitment 2025: राजस्थान में असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के पदों पर भर्ती
शैक्षणिक योग्यता -आयुष अधिकारी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से भिषगाचार्य, आयुर्वेदाचार्य, भिषगाचार्य/आयुर्वेदाचार्य/आयुर्वेद में स्नातक की डिग्री (B.A.M.S) होना आवश्यक है। या इस भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होम्योपैथी में स्नातक (B.H.M.S) की डिग्री होना आवश्यक है। या इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से यूनानी में स्नातक (B.U.M.S.) पूरा करना होगा। सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक जानकारी पूरी तरह से पढ़नी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.