RRB JE Exam Date 2026: आरआरबी जेई परीक्षा तिथि जारी, यहां देखें ऑफिशियल नोटिस

Last Updated: Sep 16, 2026, 12:14 IST

RRB JE Exam Date 2026: आरआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2026 की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 27 अक्टूबर, 28 अक्टूबर और 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आप नीचे लेख में परीक्षा का ऑफिशियल नोटिस देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB JE Exam Date 2026
RRB JE Exam Date 2026

RRB JE CBT 1 Exam Date 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा दिनांक 16 सितंबर 2026 को आरआरबी अहमदाबाद की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जूनियर इंजीनियर (JE) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) 2026 की तिथि के लिए अब ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया गया है। परीक्षा 27 अक्टूबर, 28 अक्टूबर और 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से विज्ञापन संख्या CEN 04/2026 के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर, डिपोट मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल व मेटालर्जिकल असिस्टेंट के कुल 3993 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के सलेक्शन में सीबीटी-1, सीबीटी-2, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है।  

RRB JE Exam Date 2026 Notification डाउनलोड लिंक 

आरआरबी जेई सीबीटी-1 परीक्षा की तिथि का नोटिस डाउनलोड करने का लिंक एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। नोटिस में क्रम संख्या, परीक्षा का नाम, टियर/मोड और एग्जाम का शेड्यूल सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए लिंक से भी नोटिस की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

आरआरबी जेई सीबीटी-1 परीक्षा 2026 नोटिस डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

RRB JE Exam Date 2026 Sarkari Result - हाइलाइट्स 

आरआरबी जेई सीबीटी-1 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एग्जाम की सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने की डेट के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट फॉलो करते रहें। इसके अलावा अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से ही तैयार रखनी चाहिए। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।  

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) 

पद का नाम 

जूनियर इंजीनियर (JE)

रिक्त पदों की संख्या 

3993 

विज्ञापन संख्या 

CEN 04/2026

चयन के चरण

सीबीटी-1, सीबीटी-2, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल

परीक्षा की तिथि 

27 अक्टूबर, 28 अक्टूबर और 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित

एग्जाम सिटी स्लिप 

जल्द 

एडमिट कार्ड 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rrb.indianrailways.gov.in

RRB JE  Admit Card 2026 कब जारी होगा? 

आरआरबी जेई सीबीटी-1 की परीक्षा के पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। इसमें एग्जाम के सिटी की जानकारी निहित होती है। एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किया जाएगी। इसे डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

RRB JE Admit Card 2026 CBT 1 डाउनलोड कैसे करें? 

आरआरबी जेई सीबीटी-1  की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं। 

  • RRB JE Admit Card (CEN 05/2025) लिंक पर क्लिक करें।  

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 16, 2026, 12:14 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News