RRC Sports Quota Vacancy 2026: रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के पदों पर निकली रिक्ति, 9 फरवरी तक करें आवेदन

Last Updated: Jan 20, 2026, 01:17 IST

RRC Sports Quota Vacancy 2026: रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटा के 54 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं.उम्मीदवार पदों की पूरी जानकारी पात्रता और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी यहाँ चेक करें.

RRC Sports Quota Vacancy 2026: रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के पदों पर निकली रिक्ति, 9 फरवरी तक करें आवेदन
RRC Sports Quota Vacancy 2026: रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के पदों पर निकली रिक्ति, 9 फरवरी तक करें आवेदन

RRC Sports Quota Vacancy 2026: रेलवे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, साउथ ईस्टर्न रेलवे (SER) ने 31 दिसंबर 2025 को RRC SER स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। साल 2025-26 के लिए स्पोर्ट्स कोटा (ग्रुप C और ग्रुप D) के तहत भर्ती के लिए कुल 54 वैकेंसी की घोषणा की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 9 फरवरी है. ये भर्तियाँ ग्रुप ‘C’ लेवल-4/लेवल-5/लेवल-2/लेवल-3 और ग्रुप ‘D’ लेवल-1 पदों पर होनी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए www.rrcser.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

RRC Sports Quota Vacancy 2026: ओवरव्यू 

आर्गेनाइजेशन 

भारतीय रेलवे 

शाखा 

साउथ ईस्टर्न रेलवे (SER)

रिक्ति का नाम 

ग्रुप ‘C’ लेवल-4/लेवल-5/लेवल-2/लेवल-3 और ग्रुप ‘D’ लेवल-1

रिक्तियों की संख्या 

54 

ऑफिसियल वेबसाइट 

www.rrcser.co.in

आवेदन प्रक्रिया 

  • ऑफिशियल वेबसाइट RRC SER - www.rrcser.co.in पर जाएं।

  • “SER/Pers/Sports Quota/OA/2025-26” पर क्लिक करें।

  • ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें।

  • नाम, कम्युनिटी, जन्मतिथि, एम्प्लॉई ID जैसी बेसिक जानकारी डालें।

  • अब, अपनी डिटेल्स, एम्प्लॉयमेंट डिटेल्स, एजुकेशनल डिटेल्स डालें।

  • ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

  • पोस्ट/कैटेगरी की प्रेफरेंस भरें।

  • एप्लीकेशन सबमिट करें और प्रिंटआउट लें।

आयु सीमा 

01.01.2026 तक कम से कम 18 साल और ज़्यादा से ज़्यादा 25 साल। SC/ST/OBC उम्मीदवारों के लिए उम्र में कोई छूट नहीं है। जन्मतिथि के सबूत के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या उसके बराबर के सर्टिफिकेट की कॉपी, या जन्म प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।


Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Jan 20, 2026, 01:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News