SAIL Apprentice Recruitment 2026: सेल में अप्रेंटिस के 1,110 पोस्ट पर रजिस्ट्रेशन शुरू, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट युवा ऐसे करें अप्लाई
SAIL Apprentice Recruitment 2026: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट ने 1110 अप्रेंटिस पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन को शुरू कर दिया है। साथ ही, ITI, डिप्लोमा और डिग्री पास छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं।
SAIL RSP Apprentice Notification 2026 Out: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) ने साल 2026-27 के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम की ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस रजिस्ट्रेशन प्रोसेस अभियान के अंदर ट्रेड, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 1,110 पोस्ट पर योग्य छात्रों से रजिस्ट्रेशन मांगे गए हैं।
छात्रों के लिए इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस को स्टार्ट कर दिया गया है। छात्र इसमें शामिल होने के लिए अप्रेंटिसशिप पोर्टल nats.education.gov.in, apprenticeshipindia.org पर जाकर इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। साथ ही, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 26 अगस्त निर्धारित की गई है।
SAIL अप्रेंटिस रजिस्ट्रेशन 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स
SAIL Apprentice Recruitment 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रक्रिया को ऑनलाइन शुरू कर दिया गया है। साथ ही, रजिस्ट्रेशन करने और वॉक-इन प्रक्रिया के बारे में सभी जानकारी लेने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| संस्था का नाम | स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL - RSP) |
| कुल पोस्ट नंबर | 1,110 पोस्ट |
| पोस्ट के प्रकार | ट्रेड (ITI), तकनीशियन (डिप्लोमा) और ग्रेजुएट अप्रेंटिस |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 26 अगस्त 2026 |
| आयु सीमा | 18 से 28 वर्ष (31 अगस्त 2026 तक) |
| वॉक-इन इंटरव्यू शेड्यूल | 1 सितंबर से 26 सितंबर 2026 |
| रजिस्ट्रेशन फीस | ₹0 |
Eligibility Criteria for SAIL Appntirece Recruitment 2026
छात्रों के लिए इस भर्ती को तीन मुख्य कैटेगरी में बांटा गया है ताकि अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले छात्र इनका लाभ उठा सकें:
- ट्रेड अप्रेंटिस (Trade Apprentice - 421 पोस्ट): छात्रों के पास संबंधित ट्रेड जैसे- फिटर, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, वेल्डर आदि में मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
- तकनीशियन/डिप्लोमा अप्रेंटिस (Diploma Apprentice): संबंधित इंजीनियरिंग शाखा जैसे Mechanical, Electrical, Civil आदि या मेडिकल डिप्लोमा जैसे Pharmacy, OOT में 3 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है।
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस (Graduate Apprentice): इस पोस्ट में भर्ती के लिए छात्रों के पास प्रासंगिक सब्जेक्ट में B.E./B.Tech डिग्री या गैर-इंजीनियरिंग डिग्री जैसे BA, B.Sc, B.Com, BCA, BBA या B.Sc Nursing की डिग्री होनी जरूरी है।
SAIL Apprentice Recruitment 2026 में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
छात्र SAIL Apprentice Recruitment 2026 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. ट्रेड (ITI) छात्रों के लिए: छात्र apprenticeshipindia.org पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
2. डिप्लोमा और ग्रेजुएट छात्रों के लिए: इन छात्रों को nats.education.gov.in (NATS पोर्टल) पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
3. पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद ‘Apprenticeship Opportunity’ में जाकर ‘SAIL ROURKELA STEEL PLANT’ सर्च करें और अपनी ब्रांच के सामने दिए गए 'Apply' बटन पर क्लिक करें।
4. छात्रों के रजिस्ट्रेशन के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
SAIL Apprentice Recruitment 2026 के लिए Registration Official Link
इस भर्ती में ट्रेड एवं ग्रेजुएट/ डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप पोस्टों में रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को अलग-अलग पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। छात्र यहां से पाएं सभी डायरेक्ट लिंक्स:-
- Trade Apprentices link
- Graduate/Technician Apprentices link
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
SAIL Apprentice Recruitment 2026 में कितनी स्टाइपेंड होगी?
SAIL के तीनों पोस्ट के लिए चुने गए छात्रों को ट्रेड के अनुसार हर कैटेगरी के छात्रों को स्टाइपेंड मिलेगी। सभी छात्र यहां से अपनी-अपनी स्टाइपेंड के बारे में जानें।
1. ट्रेड अप्रेंटिस छात्र - 9,600 से 10,560 हर महीने
2. डिप्लोमा अप्रेंटिस - 10,900 हर महीने
3. ग्रेजुएट अप्रेंटिस - 12,300 हर महीने
SAIL Apprentice Recruitment 2026 पूरी डिटेल्स यहां से पढ़े
SAIL Registration 2026 का फाइनल प्रोसेस क्या है?
SAIL में शामिल तीनों पोस्ट के लिए छात्र रजिस्ट्रेशन के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके वॉक-इन के लिए ‘सेंट्रल रिक्रिएशन रूम, ट्रेनीज हॉस्टल, सेक्टर-5, राउरकेला-769002, जिला- सुंदरगढ़ (ओडिशा)’ में बुलाया जाएगा। वॉक-इन ट्रेड के अनुसार यह प्रक्रिया 1 से लेकर 26 सितंबर तक जारी रहेंगे।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.