SSC Stenographer Admit Card 2026 Link: एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 7, 2026, 10:16 IST

SSC Stenographer Admit Card 2026 OUT: एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदक, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 9 से 15 सितंबर तक विभाग द्वारा निर्धारित किए गए केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

SSC Stenographer Admit Card 2026 जारी हुआ।
SSC Stenographer Admit Card 2026 जारी हुआ।

SSC Stenographer Admit Card 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026  जारी कर दिया है। ग्रेड C और ग्रेड D भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से लॉगिन डिटेल्स की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी स्टेनोग्राफर CBT परीक्षा 9 से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता समेत जरूरी जानकारी दी गई है।

SSC Stenographer Admit Card 2026 Download Link

कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड का लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। आवेदक पोर्टल पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Stenographer Admit Card 2026 Download Link

यहां क्लिक करें

SSC Stenographer Admit Card 2026- हाइलाइट्स

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D के लगभग 731 रिक्त पदों को भरने हेतु यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना हॉल टिकट समय से डाउनलोड कर लें और उसमें अंकित परीक्षा केंद्र व अन्य दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। परीक्षा से संबंधित अन्य सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम

SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2026

आयोग का नाम

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

पद का नाम

स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ग्रेड ‘D’

परीक्षा का माध्यम

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

परीक्षा की तारीख

9 से 15 सितंबर 2026

चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर आधारित परीक्षा और स्किल टेस्ट

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

SSC Stenographer Admit Card कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप SSC की ऑफिशियल साइट पर जाएं। 

  • फिर होम पर एडमिट कार्ड सेक्शन में Login पर क्लिक करें। 

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर रख लें। 

SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा का एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण 

एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार अपने हॉल टिकट पर दी गई सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक चेक कर लें। एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी को निम्नलिखित विवरण प्राप्त होंगे:

  • कैंडिडेट का नाम

  • रोल नंबर

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • कैटेगरी

  • फ़ोटो और हस्ताक्षर

  • परीक्षा का नाम

  • परीक्षा तिथि

  • परीक्षा की शिफ्ट

  • रिपोर्टिंग का समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

  • परीक्षा के दिन के लिए ज़रूरी निर्देश

SSC Stenographer Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न

एसएससी स्टेनोग्राफर CBT में General Intelligence & Reasoning, General Awareness और English Language & Comprehension के तीन सेक्शन होते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। अभ्यर्थी विस्तृत परीक्षा पैटर्न नीचे दी तालिका में देख सकते हैं। 

भाग

विषय

प्रश्न

अंक

I

सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning)

50

50

II

सामान्य जागरूकता (General Awareness)

50

50

III

अंग्रेजी भाषा एवं समझ (English Language & Comprehension)

100

100

कुल

 

200

200

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 7, 2026, 10:16 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News