UIIC AO Recruitment 2026: युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, इस लिंक से फटाफट करें Apply

Last Updated: Sep 27, 2026, 23:01 IST

UIIC AO Recruitment 2026: युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने 07 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 225 रिक्त पदों के लिए नोटफिकेशन 2026 जारी किया था और कल यानी 28 सितंबर 2026 को पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

UIIC AO Recruitment 2026
UIIC AO Recruitment 2026

UIIC AO Recruitment 2026: युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने 07 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uiic.co.in पर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) के 225 रिक्त पदों के लिए नोटफिकेशन 2026 जारी किया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 08 सितंबर 2026 से ही शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि कल यानी 27 सितंबर 2026 है। अगर अंतिम तिथि के बाद इच्छुक उम्मीदवार फॉर्म जमा करते हैं, तो वह स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

UIIC AO Recruitment 2026 Apply Online

युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अन्यथा आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं और इसके लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। 

युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ऑनलाइन आवेदन लिंक  

क्लिक करें

UIIC AO Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों के चयन में कुल पांच चरण शामिल है। पहले चरण में प्रारंभिक लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में मुख्य लिखित परीक्षा, तीसरे चरण में इंटरव्यू, चौथे चरण में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और पांचवें व आखिरी चरण में मेडिकल की परीक्षा शामिल है। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC)

पद का नाम 

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO)

रिक्त पदों की संख्या 

225

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

07 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

08 सितंबर 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

27 सितंबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.uiic.co.in 

UIIC AO Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरल) पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (हिंदी ऑफिसर) के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से इंग्लिश/हिंदी में मास्टर की डिग्री या इंग्लिश/हिंदी में  ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 250 रुपये से 1000 रुपये के बीच है। 

UIIC AO Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट  www.uiic.co.in पर जाएं।

  • होमपेज पर नीचे दिए गए Careers टैब पर क्लिक करें और Current Opportunities सेक्शन में जाएं। 

  • UIIC AO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • Apply Online बटन पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 27, 2026, 23:01 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News