UP TGT DV Admit Card 2026 OUT: अनुपस्थित अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का अंतिम मौका, अभी डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

Last Updated: Jul 31, 2026, 13:41 IST

UP TGT DV Admit Card 2026 OUT: उम्मीदवार जो प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (Trained Graduate Teacher) भर्ती 2022 के तहत दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जारी नोटिस के मुताबिक डीवी 10 अगस्त 2026 को होगा। 

UP TGT DV Admit Card 2026 OUT
UP TGT DV Admit Card 2026 OUT

UP TGT DV Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (Trained Graduate Teacher) भर्ती 2022 के तहत अभिलेख सत्यापन (Document Verification) के लिए नया नोटिस जारी किया है। आयोग ने शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र 30 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। सभी पात्र उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UP TGT DV Date 2026: 10 अगस्त 2026 को होगा दस्तावेज सत्यापन

आयोग के अनुसार, जिन अभ्यर्थी पहले दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहे थे, उन्हें 10 अगस्त 2026 को अंतिम अवसर दिया गया है। वहीं अंग्रेजी विषय के 557 पदों के लिए 42 अभ्यर्थियों का अभिलेख परीक्षण भी इसी दिन आयोग कार्यालय, प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा। निर्धारित तिथि पर उपस्थित न होने वाले उम्मीदवारों का चयन निरस्त किया जा सकता है।

ऑनलाइन अपलोड करने होंगे जरूरी दस्तावेज

शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को आयोग के निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से सभी आवश्यक प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज, आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र एवं अन्य जरूरी अभिलेख अपलोड करने होंगे। दस्तावेज अपलोड करने की विस्तृत प्रक्रिया, दिशा-निर्देश और लिंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

ऐसे डाउनलोड करें UP LT Grade Teacher Admit Card 2026

उम्मीदवार सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। इसके बाद TGT DV Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि एवं अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

वि ० सं ० 01/2022 (TGT) अभिलेख सत्यापन हेतु जो अभ्यर्थी किन्ही कारणवश उपस्थित नहीं हुये है, अंतिम अवसर दिनांक 10-08-2026 को वांछित अभिलेख के साथ उपस्थिति की 

नोटिस PDF

अभ्यर्थियों की सूची

यहां क्लिक करें

वि० सं० 01/2022 प्रशिक्षित स्नातक (TGT) अंग्रेजी विषय के अंतिम उत्तर कुंजी के विरुद्ध मा० उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 9799/2026 के क्रम में आयोग द्वारा लियें गये निर्णयानुसार 42 अभ्यर्थियों का अभिलेख परीक्षा हेतु 

नोटिस PDF

अभ्यर्थियों की सूची

यहां क्लिक करें

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 31, 2026, 08:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News