UPPSC Assistant Professor Vacancy 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 1156 पदों के लिए आवेदन शुरू
UPPSC Assistant Professor Vacancy 2026: यूपीपीएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए गए हैं। संबंधित भर्ती का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में कुल 1154 सहायक प्रोफेसर पदों को भरना है। इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं।
UPPSC Assistant Professor Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। प्रीलिम्स परीक्षा में क्वालिफाई हुए उम्मीदवार 28 विषयों की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने 18 अगस्त से आवेदन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवारों को 31 अगस्त तक ऑनलाइन पूरा करना होगा।
आवेदन लिंक
यूपीपीएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन 18 अगस्त शुरू हो गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर या यहां उपलब्ध कराए गए लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं।
| यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर ऑनलाइन आवेदन 2026 |
हाइलाइट्स
विज्ञापन संख्या डी-1/ई-1/2026 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार भर्ती परीक्षा 2026 से जुड़े अन्य जरूरी हाइलाइट्स के लिए नीचे दिए गए टेबल को देख सकते हैं।
| भर्ती संस्था | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
| विज्ञापन संख्या | |
| पोस्ट का नाम | असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर |
| पोस्ट की संख्या | 1156 |
| आवेदन तिथि | 18 से 31 अगस्त 2026 |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में एमएस, डीएनबी या एमडी की मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थान में संबंधित विषय में एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर 3 वर्ष का अनुभव भी मांगा गया है। आयोग की ओर से सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं अलग - अलग हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
आवेदन शुल्क - यूपीपीएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्ग के लिए अलग - अलग है। सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 105 रुपये, एससी/एसटी के लिए 65 रुपये और दिव्यांजन के लिए 25 रुपये तय किया गया है।
UPPSC Assistant Professor Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
ओटीआर नंबर से लॉगिन करें।
-
आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
-
जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
-
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
-
फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करने से पहले सभी जानकारी जांच लें।
-
आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.