UPSSSC Auditor Vacancy 2026: यूपी ऑडिटर के 1957 पदों के लिए आवेदन की कल है आखिरी तारीख, फटाफट ऐसे करें आवेदन

Last Updated: Aug 2, 2026, 10:08 IST

UPSSSC Auditor Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 3 जून 2026 को असिस्टेंट ऑडिटर पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया गया। कल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

UPSSSC Auditor Vacancy 2026
UPSSSC Auditor Vacancy 2026

UPSSSC Auditor Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 3 जून 2026  को असिस्टेंट ऑडिटर पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया गया। नोटिफिकेशन के तहत कुल 1957 रिक्त पदों को भरा जाना है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं और कल यानी 3 अगस्त 2026 को आवेदन करने की लास्ट डेट है। डेट निकल जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा। रिक्तियां यूपी सरकारी के अलग-अलग विभागों में की जाएंगी। 

UPSSSC Auditor Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक 

UPSSSC PET 2025 परीक्षा का पास स्कोर कार्ड रखने के लिए उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 से 3 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। 

यूपीएसएसएससी असिस्टेंट ऑडिटर पद 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक  

क्लिक करें 

UPSSSC Auditor Vacancy 2026 - हाइलाइट्स 

यह भर्ती उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले बी.कॉम स्नातकों के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।

विवरण 

जानकारी

आयोग का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ

विज्ञापन संख्या 

14-परीक्षा/2026

परीक्षा का नाम 

असिस्टेंट ऑडिटर मुख्य परीक्षा (PET-2025)/15

पद के नाम 

असिस्टेंट ऑडिटर 

रिक्त पदों की संख्या

1957 

नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की  तिथि 

14 जुलाई 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

03 अगस्त 2026

चयन प्रक्रिया 

PET-2025 शॉर्टलिस्टिंग और मुख्य परीक्षा

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in

UPSSSC Auditor Vacancy 2026 Eligibility Criteria 

यूपी ऑडिटर के 1957 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास कानून द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से बी.कॉम की डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ऑडिटर में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के साथ किसी सरकार-मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर ऑपरेशन में ओ लेवल डिप्लोमा होना चाहिए। इसके लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। 

UPSSSC Auditor Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

यूपी ऑडिटर के 1957 पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।

  • UPSSSC Auditor Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

  • आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • आवेदन फॉर्म भरी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। 

  • अब सबमिट पर क्लिक करें।  

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

ये भी पढ़ें: Rajasthan CET 2026 Form Last Date: राजस्थान CET ग्रेजुएट लेवल फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका आज, इस लिंक से जल्दी करें Apply

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 2, 2026, 10:08 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News