UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026: यूपी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

Last Updated: Aug 19, 2026, 14:58 IST

UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026: यूपीएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लोअर पीसीएस की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जानी है। यूपी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।   

UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026
UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026

UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (PCS) की मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जानी है। यूपी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक

यूपी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप 14 अगस्त 2026 को जारी की गई थी। आज यानी 19 अगस्त 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। डाउनलोड लिंक यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

यूपी लोअर पीसीएस परीक्षा के माध्यम से कुल 2587 रिक्त पदों को भरा जाना है। पदों के चयन में स्किल टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन भी शामिल है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप टेबल देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)  

परीक्षा का नाम  

यूपी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 

परीक्षा की तिथि  

23 अगस्त 2026  

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

19 अगस्त 2026 

एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in

UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज आपके सामने ओपन हो जाएगा। 

  • अब विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2026, सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/08 के अंतर्गत परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड का उपयोग करें।
    एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

  • एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। 

UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

यूपी लोअर पीसीएस की मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड साथ लेकर जाएं। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट शामिल है। अगर एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं है, दो 2 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाएं।

UPSSSC Lower PCS Exam 2026 Guidelines 

यूपी लोअर पीसीएस की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। परीक्षा शुरू होने से तकरीबन 1 घंटे पर एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की सलाह दी जाती है, ताकि वेरिफिकेशन के समय किसी भी तरह की परेशानी न हो। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल और स्मार्ट वॉच या कोई अन्य उपकरण साथ लेकर न जाएं।      

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 19, 2026, 14:58 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News