WCDC Bihar 2025: महिलाओं के लिए मौका! बिहार महिला एवं बाल विकास निगम में भर्ती, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया
WCDC Bihar Vacancy 2025: बिहार महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC) की ओर से कुल 77 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए आगे लेख पढ़ें।
WCDC Bihar Vacancy 2025: बिहार महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC) की ओर से भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं, जिसके तहत 77 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य महिला उम्मीदवार 18 जुलाई, 2025 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकती हैं।
जारी अधिसूचना के तहत इस भर्ती अभियान के जरिए केंद्रीय प्रशासक, केस वर्कर, पैरा लीगल पर्सनेल या वकील, पैरा मेडिकल कार्मिक सहित कई पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन भर्तियों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे लेख में आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता आदि जानकारी देख सकती हैं।
WCDC Bihar Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
WCDC महिला उम्मीदवार जिन पदों के लिए सभी मापदंडों को पूरा करती हैं, सिर्फ उन्हीं के लिए आवेदन करें। महिला उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें:
| संगठन | बिहार महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC) |
| पद | 77 |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 26 जून 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 18 जुलाई शाम 6 बजे तक |
| परीक्षा तिथि | निर्धारित समय के अनुसार |
| प्रवेश पत्र उपलब्ध | परीक्षा से पहले |
| आधिकारिक वेबसाइट |
WCDC Bihar Vacancy 2025: आयु सीमा
बिहार महिला एवं बाल विकास निगम WCDC भर्ती 4/2025-26 (OSC) नियम तय किए गए हैं। जिसके तहत महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष, अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है। नीचे टेबल के माध्यम से भी आप आयु सीमा की जांच कर अपना आवेदन पूरा कर सकती हैं:
| वर्ग | आयु सीमा |
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु पुरुषों के लिए | 37 वर्ष |
| अधिकतम आयु महिलाओं के लिए | 40 वर्ष |
WCDC Bihar Vacancy 2025: रिक्त पदों की संख्या
नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से महिला उम्मीदवार रिक्त पदों की संख्या की जांच कर सकती हैं:
| पद का नाम | रिक्त संख्या |
| केंद्रीय प्रशासक | 11 |
| केस वर्कर | 22 |
| पैरा लीगल पर्सनेल/वकील | 11 |
| पैरा मेडिकल कार्मिक | 11 |
| मनोसामाजिक परामर्शदाता | 11 |
| कंप्यूटर ज्ञान के साथ कार्यालय सहायक | 11 |
| कुल पदों की संख्या | 77 |
WCDC Bihar Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता
महिला उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से शैक्षणिक योग्यताओं की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं:
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
| केंद्रीय प्रशासक |
|
| केस वर्कर |
|
| पैरा लीगल पर्सनेल/वकील |
|
| पैरा मेडिकल कार्मिक |
|
| मनोसामाजिक परामर्शदाता |
|
| कंप्यूटर ज्ञान के साथ कार्यालय सहायक |
|
WCDC Bihar Vacancy 2025: आवेदन कैसे करें?
महिला उम्मीदवार अपनी आवेदन प्रक्रिया को नीचे दिए चरणों के माध्यम से आसानी से पूरा कर सकती हैं:
चरण 1 महिला उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wcdc.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2 होम पेज पर, WCDC बिहार नवीनतम भर्ती 2025 में भर्ती पर क्लिक करें।
चरण 3 कृपया सभी दस्तावेज - पात्रता, आईडी प्रमाण, पता विवरण, मूल विवरण की जांच करें।
चरण 4 भर्ती फॉर्म से संबंधित स्कैन दस्तावेज तैयार रखें - फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ, आदि अपलोड करें।
चरण 5 आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी दी गई जानकारी को दोबारा चेक करें।
चरण 6 सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।
चरण 7 सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट लें।
प्रश्न - WCDC बिहार भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना देना है?
WCDC के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक महिला उम्मीदवार 18 जुलाई, 2025 तक आवेदन को पूरा कर सकती हैं। महिला उम्मीदवार ध्यान दें, अधिसूचना में आवेदन शुल्क का कोई विवरण नहीं दिया गया है।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.