AIBE 22 Admit Card 2026 Link: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन एडमिट कार्ड allindiabarexamination.com पर जारी, परीक्षा 29 नवंबर को

AIBE 22 Admit Card 2026 OUT: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी जो 29 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले है, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Nov 16, 2026, 09:39 IST
AIBE 22 Admit Card 2026 Download Link
AIBE 22 Admit Card 2026 Download Link

AIBE 22 Admit Card 2026 OUT: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 22) का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी कर दिया गया है। आगामी 29 नवंबर को आयोजित होने जा रही इस महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अब बिना किसी देरी के अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपनी Login ID और Password के साथ कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। 

AIBE 22 Admit Card 2026 Download Link

AIBE XXII एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक allindiabarexamination.com पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का सीधा लिंक इस लेख में नीचे प्रदान किया गया है।

Related Stories

AIBE 22 Admit Card 2026 Link (Active)

AIBE XXII Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

AIBE 22 (All India Bar Examination XXII) 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।

  • होमपेज पर दिए गए "AIBE XXII Admit Card 2026" या लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपनी रजिस्टर्ड Login ID और Password दर्ज करें।

  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

  • एडमिट कार्ड में दिए गए सभी विवरणों को चेक करें और इसका एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

  • यदि पासवर्ड याद न हो, तो आप पोर्टल पर दिए गए 'Forgot Password' विकल्प की मदद से इसे रीसेट कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे- वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाना अनिवार्य है।

    AIBE 22 एडमिट कार्ड 2026 पर दिए गए विवरण

    AIBE 22 हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दी गई निम्नलिखित जानकारी को जरूर चेक करनी चाहिए:

    1. उम्मीदवार का नाम 

    2. रोल नंबर / एप्लीकेशन नंबर 

    3. माता-पिता का नाम 

    4. श्रेणी 

    5. परीक्षा की तारीख और समय 

    6. परीक्षा केंद्र का नाम और पता

    7. उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर 

    8. परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।