AIIMS CRE-5 Recruitment 2026: 1484 ग्रुप B और C पोस्ट के लिए तुरंत करें अप्लाई, आज शाम 5 बजे से पहले करें aiimsexams.ac.in पर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), द्वारा निकाली गई कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 (CRE-5) भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज यानी 3 जुलाई 2026 है। सभी छात्र ग्रुप B और ग्रुप C के 1,484 गैर-फैकल्टी पोस्ट के लिएआज शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।

Jul 3, 2026, 13:52 IST

AIIMS CRE 5 Exam 2026 Apply Online: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली द्वारा निकाली गई कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 (CRE-5) भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज यानी 3 जुलाई 2026 है।

यह भर्ती अभियान AIIMS संस्थानों और अन्य भागीदार स्वास्थ्य सेवा संगठनों में ग्रुप B और ग्रुप C के 1,484 गैर-फैकल्टी पोस्ट को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इच्छुक छात्र ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आज शाम 5:00 बजे से पहले अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। 

AIIMS CRE-5 भर्ती 2026 से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स 

AIIMS CRE-5 की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी मुख्य डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।  

इवेंट 
डिटेल्स
भर्ती संस्था
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली
एग्जाम का नाम 
कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 (CRE-5)
कुल पोस्ट
1,484 पोस्ट
पोस्ट का प्रकार
नॉन-फैकल्टी ग्रुप 'B' और 'C' (जैसे- क्लर्क, लैब अटेंडेंट, फार्मासिस्ट, जेई आदि)
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 
3 जुलाई 2026 शाम 05:00 बजे तक
रजिस्ट्रेशन मोड 
ऑनलाइन 
टेंटेटिव एग्जाम डेट (CBT)
25 से 27 जुलाई 2026
ऑफिशियल वेबसाइट

AIIMS CRE 5 भर्ती 2026 से जुड़ी फीस डिटेल्स 

AIIMS CRE 5 भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र इसकी फीस डिटेल्स को जानने के लिए यहां देखें। साथ ही, यह फीस छात्रों को ऑनलाइन मोड में जमा करनी होगी। 

कैटेगरी
रजिस्ट्रेशन फीस 
सामान्य/OBC 
3000 रुपये
SC/ST/EWS 
2400 रुपये
मानक विकलांगता वाले व्यक्ति (PwBD) 
छूट प्राप्त 

AIIMS CRE 5 भर्ती 2026 के लिए पोस्ट और एलिजिबिलिटी क्रैटेरिया 

AIIMS CRE 5 भर्ती 2026 के लिए 10वीं पास, 12वीं पास, डिप्लोमा करने वाले छात्रों से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट तक के सभी छात्र कुल 57 अलग-अलग ग्रुप्स में नौकरियां कर सकते हैं। इनमें ऑफिस असिस्टेंट, फार्मासिस्ट, लैब अटेंडेंट, स्टोर कीपर, जूनियर इंजीनियर (JE) और हॉस्पिटल अटेंडेंट जैसी कई पोस्ट शामिल हैं।

AIIMS CRE 5 भर्ती 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

यदि किसी छात्र ने अभी तक इस पोस्ट के लिए फॉर्म फिल नहीं किया है, तो वह अभी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स की सहायता से फिल कर सकते हैं। 

1. एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए ‘CRE-5’ के लिंक पर क्लिक करें। फिर, न्यू रजिस्ट्रेशन (OTR) के माध्यम से डिटेल्स को फिल करके लॉगिन क्रेडेंशियल को जनरेट करें।

3. लॉगिन करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में डिटेल्स के साथ-साथ पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर तथा बाएं हाथ के अंगूठे का निशान गाइडलाइंस के अनुसार अपलोड करें।

4. यह सभी डिटेल्स फिल करने के बाद छात्र फीस की पेमेंट को ऑनलाइन जमा करवाएं। 

5. फीस जमा करने के बाद छात्र इस फॉर्म को सबमिट कर दें। 

6. फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

AIIMS CRE 5 भर्ती 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने का डायरेक्ट लिंक 

छात्र AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज शाम 5 बजे से पहले जल्द कर दें। इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट करने का डायरेक्ट लिंक छात्र यहां से पाएं।  

AIIMS CRE-5 Recruitment 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

भर्ती कार्यक्रम और एग्जाम डिटेल्स 

AIIMS CRE-5 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBT) जारी किए जाएंगे। साथ ही, यह एग्जाम 25 से 27 जुलाई, 2026 तक ऑफिशियल तौर पर आयोजित किए जाएंगे। आज तक रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के फॉर्म 11 जुलाई तक जारी किए जाएंगे। इसी के साथ 8 जुलाई तक सभी छात्रों को NOC जमा करने होंगे। 

AIIMS CRE 5 भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी क्रैटेरिया और अन्य जानकारी के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी नजर बनाएं रखें। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates