Aishwarya Rai Daughter Aaradhya Bachchan School Fees: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती, ऐश्वर्या राय बच्चन- अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या ने 16 नवंबर को अपना 15वां जन्मदिन मनाया है। अमिताभ बच्चन ने अपने खास अंदाज में पोती को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने निजी ब्लॉग पर आराध्या के लिए एक प्यारा सा संदेश लिखा और इस मौके पर उन्हें शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया। इस बीच उनके फैंस जानना चाहते हैं कि आराध्या बच्चन किस स्कूल की स्टूडेंट हैं और उनकी फीस कितनी है।
बता दें कि आराध्या बच्चन का जन्म 16 नवंबर 2011 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन काफी सुर्खियों में रहती हैं। तस्वीरों में अपनी मां ऐश्वर्या के साथ वह अक्सर नजर आती हैं। आपको बता दें कि आराध्या देश के एक नामी स्कूल की छात्रा हैं। आराध्या बच्चन मुंबई के जिस स्कूल में पढ़ती हैं, उसका नाम है धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल।
बता दें कि मुंबई का धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल देश के सबसे महंगे स्कूलों में से एक है। इस स्कूल की शुरुआत नीता अंबानी ने साल 2003 में शुरू की थी। इस स्कूल में बॉलीवुड के कई सितारों के बच्चे पढ़ते हैं। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल देश के सबसे महंगे स्कूलों में से एक है। इस स्कूल की शुरुआत नीता अंबानी ने साल 2003 में शुरू की थी।
कैसे मिलता है एडमिशन
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS) में एडमिशन के लिए आपको स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान एक पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। आवेदन करने के लिए तय किए गए 5000 रुपये आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होता है।एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। परीक्षा में पास होने के बाद छात्रों को इंटररैक्टिव सेशन के लिए बुलाया जाता है।
क्या है योग्यता
नए सत्र में एलकेजी में प्रवेश के लिए 1 जनवरी और 31 जनवरी के बीच पैदा हुआ हो। इस स्कूल में क्लास 8वीं में एडमिशन के लिए छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से सातवीं क्लास पास हो। 11वीं में आईबी डिप्लोमा में एडमिशन के लिए छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए।
लाखों में फीस
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फीस लाखों में है। अधिक जानकारी के लिए आप स्कूल वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
