CBSE थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट की बडी टिप्पणी, छात्रों को लेकर कह दी यह बड़ी बात
थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि जिन छात्रों ने पहले ही तीन भाषाओं का विकल्प चुन लिया है, वे अपनी चुनी हुई भाषाओं के साथ पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
CBSE Three Language Policy: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने साफ किया है कि जिन छात्रों ने तीन भाषाओं (Three Language) का विकल्प चुन लिया है, उन्हें अपनी पसंद की भाषाओं के साथ पढ़ाई जारी रखने की अनुमति दी जा सकती है। उन्हें किसी दूसरी भाषा को चुनने या पहले से लिए गए फैसले को बदलने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। बुधवार को सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने CBSE की भाषा नीति से जुड़े मामले पर यह स्पष्टीकरण दिया। चलिए देखें कोर्ट ने और क्या कहा।
तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि जिन छात्रों ने पहले ही तीन भाषाओं का विकल्प चुन लिया है, वे अपनी चुनी हुई भाषाओं के साथ पढ़ाई जारी रख सकते हैं। अदालत ने CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की।
बेंच ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन छात्रों को पहले ही दो भाषाओं के विकल्प पर जाने की छूट दी गई थी, उन्हें दोबारा उसी व्यवस्था में लौटने के लिए मजबूर करने की जरूरत नहीं है। वे अपनी पसंद के अनुसार पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
कक्षा 7, 8 और 9 के छात्रों के लिए क्या है व्यवस्था?
CBSE की तीन भाषा नीति के तहत कक्षा 7, 8 और 9 के छात्रों को कम से कम दो भारतीय भाषाएं पढ़नी होंगी। इसके अलावा तीसरी भाषा का विकल्प भी उपलब्ध है। इन कक्षाओं में तीसरी भाषा का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर किया जाएगा और न कि बोर्ड परीक्षा के माध्यम से।
इससे पहले CBSE ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दाखिल कर 28 सितंबर के आदेश में बदलाव की मांग की थी। बोर्ड का कहना था कि कुछ छात्रों ने पहले ही तीन भाषाओं का विकल्प चुन लिया है। ऐसे में छूट को लेकर स्थिति स्पष्ट करना जरूरी है।
CBSE की मांग और वकीलों की दलील
CBSE की ओर से दलील दी गई कि भाषा नीति में बदलाव को लेकर छात्रों और स्कूलों के बीच असमंजस की स्थिति नहीं होनी चाहिए। वहीं, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बेंच से कहा कि पुरानी व्यवस्था में वापस जाने का अनुरोध नहीं किया जा सकता।
उन्होंने यह भी कहा कि संस्थागत निर्देशों के नाम पर भाषाओं को चुनने के मामले में छात्रों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी से छात्रों को अपनी पसंद की भाषाओं के साथ पढ़ाई जारी रखने को लेकर स्थिति स्पष्ट हुई है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.