Assam Rifles Tradesman Recruitment 2026: असम राइफल्स ने दिनांक 14 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट assamrifles.gov.in पर टेक्निकल/ट्रेड्समैन के कुल 354 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत वॉरेंट ऑफिसर, राइफलमैन (लाइनमैन फील्ड), राइफलमैन (इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक), राइफलमैन (इलेक्ट्रीशियन मोटर व्हीकल), राइफलमैन स्टोर कीपर टेक्निकल (ईएमई), राइफलमैन (वेल्डर), वॉरेंट ऑफिसर (ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन), राइफलमैन (मेसन) और राइफलमैन (इलेक्ट्रीशियन फीटर सिग्नल) के रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2026 है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Assam Rifles Technical Tradesman Recruitment 2026 Notification
असम राइफल्स टेक्निकल ट्रेड्समैन पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। नोटिफिकेशन में पद का नाम, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Related Stories
|
असम राइफल्स टेक्निकल/ट्रेड्समैन पद नोटिफिकेशन PDF 2026 डाउनलोड लिंक
|
Assam Rifles Tradesman Recruitment 2026 Last Date - हाइलाइट्स
असम राइफल्स टेक्निकल ट्रेड्समैन पदों के सलेक्शन में कुल पांच स्टेप्स शामिल है। पहले स्टेप्स में लिखित परीक्षा, दूसरे स्टेप्स में स्किल टेस्ट, तीसरे स्टेप्स में फिजिकल टेस्ट, चौथे स्टेप्स में मेडिकल टेस्ट और पांचवें व आखिरी स्टेप्स में मेरिट लिस्ट शामिल है। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
असम राइफल्स
|
|
पद का नाम
|
टेक्निकल/ट्रेड्समैन
|
|
रिक्त पदों की संख्या
|
354
|
|
चयन के चरण
|
लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और मेरिट लिस्ट
|
|
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि
|
14 नवंबर 2026
|
|
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि
|
15 नवंबर 2026
|
|
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
|
14 दिसंबर 2026
|
|
ऑफिशियव वेबसाइट
|
assamrifles.gov.in
|
Assam Rifles Tradesman Recruitment 2026 Qualification
असम राइफल्स टेक्निकल ट्रेड्समैन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास और 12वीं के साथ संबंधित विषय में आईटीआई होना अनिवार्य है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। 100 रुपये आवेदन शुल्क के रुप में देने होंगे।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैकेंसी की डिटेल्स के लिए ऊपर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
Assam Rifles Tradesman Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
असम राइफल्स टेक्निकल ट्रेड्समैन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले असम राइफल्स की ऑफिशियल वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन देखें।
-
अब Assam Rifles Technical Tradesman Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
