Bihar Board 12th Syllabus 2026-27: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए सब्जेक्ट वाइज सिलेबस देखें यहां

Bihar Board 12th Syllabus 2026-27: बिहार बोर्ड की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए सिलेबस जारी किया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे लेख में दिए लिंक से टॉपिक वाइज सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

Oct 1, 2026, 15:04 IST
Bihar Board 12th Syllabus 2026-27
Bihar Board 12th Syllabus 2026-27

Bihar Board 12th Syllabus 2026-27: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर हर साल बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए सिलेबस जारी करता है। सिलेबस ऑनलाइन जारी किया है, जिसमें इंग्लिश, भूगोल, गणित, बिज़नेस स्टडीज़, अर्थशास्त्र और बायोलॉजी आदि विषय शामिल होते हैं। हर साल की तरह इस बार भी सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा की तिथि फिलहाल जारी नहीं की गई है। हालांकि पिछली साल 02 फरवरी से 13 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इस बार भी फरवरी 2027 में ही होने की आशंका है। 

Bihar Board 12th Syllabus 2026 PDF Download लिंक

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का सिलेबस डाउनलोड करने के लिए छात्रों को बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। छात्र नीचे दिए गए लिंक से भी टॉपिक वाइज सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को सिलेबस की PDF ध्यान से देखने की सलाह दी जाती है।   

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं सिलेबस 2025 PDF डाउनलोड लिंक   

Bihar Board 12th Syllabus 2026 in Hindi - हाइलाइट्स 

सिलेबस परीक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे छात्रों को परीक्षा का पैटर्न को समझने और एग्जाम की सही रणनीति बनाने में मदद मिलती है, ताकि छात्र परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें। सिलेबस की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 
जानकारी 
बोर्ड का नाम 
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
परीक्षा का नाम 
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 
शैक्षणिक सत्र 
2026-27 
परीक्षा की तिथि 
फरवरी 2027 में होने की आशंका 
सिलेबस 
जारी 
विषय 
इंग्लिश, भूगोल, गणित, बिज़नेस स्टडीज़, अर्थशास्त्र और बायोलॉजी
ऑफिशियल वेबसाइट 
biharboardonline.com

Bihar Board Class 12th Syllabus 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का सिलेबस डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं। 

  • होम पेज पर पाठ्यक्रम (Syllabus) सेक्शन देखें। 

  • अब Class XI-XII Syllabus 2026-27 पर क्लिक करें। 

  • सिलेबस की टॉपिक वाइज PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  •  सिलेबस डाउनलोड कर लें।  

  • Bihar Board Class 12th Syllabus 2026 के लिए कौन-सी किताबे हैं बेस्ट? 

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र नीचे टॉपिक वाइज अनुमानित किताबें नीचे टेबल में देख सकते हैं।  

    विषय
    मुख्य किताब
    अभ्यास / सहायक किताब
    इंग्लिश
    Bihar Board की पाठ्यपुस्तक (Flamingo और Vistas)
    Wren & Martin (Grammar), Writing Skills की अभ्यास पुस्तिका
    भूगोल 
    NCERT: मानव भूगोल के मूल सिद्धांत और भारत: लोग और अर्थव्यवस्था
    Bihar Board की गाइड, पिछले साल के प्रश्न
    गणित 
    NCERT गणित भाग 1 और 2
    R.D. Sharma, R.S. Aggarwal
    बिज़नेस स्टडीज़
    NCERT व्यवसाय अध्ययन भाग 1 और 2
    Sandeep Garg, Poonam Gandhi
    अर्थशास्त्र 
    NCERT: समष्टि अर्थशास्त्र का परिचय और भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास
    Sandeep Garg
    जीव विज्ञान 
    NCERT जीव विज्ञान
    Pradeep's Biology, Trueman's Biology


    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates