[OUT] बिहार DElEd उत्तर कुंजी 2026: bsebdeled.com से डाउनलोड करें Bihar Deled Answer Key, ये रहा PDF Link

Bihar Deled Answer Key 2026 OUT: बिहार डीएलएड आंसर की 2 जुलाई को जारी कर दी गई है। बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Bihar DElEd Answer Key 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की की मदद से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए BSEB Bihar DElEd Answer Key 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध कराया गया है।

Jul 3, 2026, 10:34 IST
Bihar Deled Answer Key 2026: बिहार डीएलएड परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।
Bihar Deled Answer Key 2026: बिहार डीएलएड परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।

Bihar DElEd Answer Key 2026, Sarkari Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार DElEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JET) 2026-28 सत्र की प्रोविजनल आंसर की 2 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन कर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार डीएलएड आंसर की 2026 के माध्यम से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान भी लगा सकते हैं। बिहार DElEd प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 जून से 22 जून 2026 के बीच किया गया था।

Bihar Deled Answer Key 2026 PDF Download Link

BSEB बिहार DElEd आंसर की 2026 का लिंक 2 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर एक्टिव कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉग इन कर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने नीचे डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराया है।

यहां क्लिक करें- Bihar BSEB DELED Answer Key 2026 Link

Bihar Deled Answer Key 2026 का ओवरव्यू

बिहार D.El.Ed परीक्षा एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब बिहार DElEd आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट www.bsebdeled.com से डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान भी लगा सकते हैं।

परीक्षा का नाम
बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Bihar DElEd JET 2026)
आयोजित करने वाली संस्था
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
कोर्स
डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed)
शैक्षणिक सत्र
2026-28
परीक्षा का माध्यम
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
परीक्षा तिथि
8 जून से 22 जून 2026
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि
2 जुलाई 2026
उत्तर कुंजी का प्रकार
प्रोविजनल (अस्थायी)
आपत्ति दर्ज करने की तिथि
2 जुलाई से 5 जुलाई 2026
आपत्ति शुल्क
50 रुप प्रति प्रश्न
लॉगिन विवरण
एप्लीकेशन नंबर एवं जन्म तिथि (DDMMYYYY)
आधिकारिक वेबसाइट

कैसे डाउनलोड करें बिहार DElEd आंसर की 2026?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके बिहार डीएलएड आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. BSEB की आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।

  • Click Here For Deled Entrance Exam 2026 Objection लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।

  • लॉग इन करने के बाद स्क्रीन पर आंसर की दिखाई देगी।

  • इसे डाउनलोड करें और अपने अंकों का मिलान करें।

  • बिहार DElEd उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए कितना शुल्क देना होगा?

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 2 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने Application Number और जन्म तिथि (DDMMYYYY) के माध्यम से लॉग इन करना होगा। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये का शुल्क देना अनिवार्य है, जिसका भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी और निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

    बिहार डीएलएड परीक्षा कब हुई?

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 8 जून से 22 जून 2026 तक आयोजित बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। यह परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुई थी।

    बिहार डीएलएड आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने का मौका

    बोर्ड ने प्रोविज़नल आंसर की जारी कर दी है। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 2 जुलाई से 5 जुलाई तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेगा। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड फाइनल आंसर की जारी करेगा और इसके आधार पर Bihar DElEd Result 2026 घोषित किया जाएगा।

    बिहार DElEd परीक्षा 2026 के लिए मार्किंग स्कीम क्या है?

    बिहार DElEd उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा। गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, जबकि छोड़े गए प्रश्नों के लिए न अंक मिलेंगे और न ही अंक काटे जाएंगे। सही उत्तरों की कुल संख्या ही आपका संभावित स्कोर होगी।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।