Bihar DElEd Result 2026 OUT: बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट घोषित, ये रहा स्कोरकार्ड Direct Link

BSEB Bihar DElEd Result 2026 OUT: बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट आधिकारिक तौर पर bsebdeled.com पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। Bihar DElEd Entrance Exam 2026 Scorecard देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

Aug 6, 2026, 13:32 IST
BSEB Bihar DElEd Result 2026 डाउनलोड करें
BSEB Bihar DElEd Result 2026 डाउनलोड करें

Bihar Deled Result 2026 OUT: बिहार डीएलएड रिजल्ट 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 5 अगस्त 2026 को Bihar DElEd Joint Entrance Examination 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर Application ID और जन्म तिथि दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष 2,23,835 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1,65,609 उम्मीदवार सफल रहे। परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 73.99% दर्ज किया गया है।

BSEB Bihar DElEd Result 2026 Download Link

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट लिंक जारी कर दिया है। समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा में 2,23,835 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 1,65,609 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर Application ID और जन्म तिथि दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए Bihar DElEd Result 2026 का Direct Link नीचे लेख में उपलब्ध कराया गया है।

Bihar DElEd Result 2026 Login Link

बिहार डीएलएड रिजल्ट 2026: हाइलाइट्स

अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम
बिहार DElEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026
परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्ड
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
परीक्षा मोड
CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
परीक्षा तिथि
8 जून से 22 जून 2026
रिजल्ट तिथि
5 अगस्त 2026
रिजल्ट मोड
ऑनलाइन
लॉगिन विवरण
एप्लीकेशन ID और जन्म तिथि
आधिकारिक वेबसाइट
deledbihar.com / results.deledbihar.in

ये भी पढ़ें: BSEB Bihar DPED Result 2026 OUT

Bihar DElEd Result 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करें।

  1. आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाएं।

  2. फिर Bihar DElEd Joint Entrance Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना Application ID और Date of Birth दर्ज करें।

  4. View/Submit बटन पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

  6. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Bihar Deled Scorecard 2026 में क्या-क्या जानकारी होगी?

रिजल्ट जारी होने के बाद डाउनलोड किए गए स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण उपलब्ध होंगे:

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • एप्लीकेशन आईडी

  • जन्म तिथि

  • श्रेणी (Category)

  • प्राप्त अंक

  • रैंक (यदि लागू हो)

  • क्वालिफाई/नॉन-क्वालिफाई स्टेटस

बिहार डीएलएड रिजल्ट 2026 के बाद क्या?

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को Common Application Form (CAF) भरना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों की रैंक, कॉलेज वरीयता, आरक्षण नियम और उपलब्ध सीटों के आधार पर मेरिट लिस्ट एवं सीट आवंटन (Seat Allotment) किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होगी, उन्हें निर्धारित समय के भीतर दस्तावेज सत्यापन, प्रवेश शुल्क जमा करने और संबंधित संस्थान में रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। काउंसलिंग और CAF से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates