CISF Constable Tradesman Exam City Slip 2026 OUT: सीआईएसएफ कांस्टेबल (फायर), ट्रेड्समैन और ड्राइवर पदों की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Nov 17, 2026, 19:18 IST

CISF Exam City Intimation 2026: सीआईएसएफ ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कांस्टेबल (फायर), ट्रेड्समैन और ड्राइवर पदों की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 जारी कर दी है। एग्जाम 30 नवंबर 2026 और 01 दिसंबर 2026 को होगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

CISF Exam City Intimation 2026
CISF Exam City Intimation 2026

CISF Exam City Intimation 2026 OUT: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सीडीएल डिजीक्लेम की ऑफिशियल वेबसाइट cdn.digialm.com पर दिनांक 17 नवंबर 2026 को सीआईएसएफ कांस्टेबल (फायर), ट्रेड्समैन और ड्राइवर पदों की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 जारी कर दी है। एग्जाम सीबीटी मोड में देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 30 नवंबर 2026 और 01 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाना है। 

सीआईएसएफ कांस्टेबल (फायर), ट्रेड्समैन और ड्राइवर पदों की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एग्जाम की सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और ट्रैवल करने की योजना बना सकते हैं। 

CISF City Intimation Slip 2026 Download Link 

सीआईएसएफ कांस्टेबल (फायर), ट्रेड्समैन और ड्राइवर की एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिेए गए लिंक से भी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 

सीआईएसएफ कांस्टेबल (फायर), ट्रेड्समैन और ड्राइवर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

CISF Constable Tradesman City Intimation Slip 2026 - हाइलाइट्स 

सीआईएसएफ इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1161 रिक्त पदों को भरना चाहता है।  इन पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 नवंबर से 27 नवंबर 2026 के बीच जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। कोई गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।  

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)

पद का नाम 

एएसआई/एक्स (एलडीसीई)-2023, कांस्टेबल (फायर)-2024, कांस्टेबल (ट्रेड्समैन)-2024 और कांस्टेबल (ड्राइवर और डीसीपीओ)-2024 

परीक्षा की तिथि 

30 नवंबर 2026 और 01 दिसंबर 2026 

एग्जाम नोटिस 

जारी 

एग्जाम सिटी स्लिप 

जल्द जारी 

एडमिट कार्ड 

27 नवंबर 2026 को जारी  

ऑफिशियल वेबसाइट 

cisfrectt.cisf.gov.in

CISF Constable Tradesman Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

सीईएसएफ कांस्टेबल फायर, ट्रेड्समैन, ड्राइवर और एएसआई पदों की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने कैंडिडेट्स नीचे दिए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले सीईएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर Admit Card सेक्शन में जाएं। 

  • अब CISF Exam Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

CISF Constable Tradesman Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

सीईएसएफ कांस्टेबल फायर, ट्रेड्समैन, ड्राइवर और एएसआई परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा संबंधी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र एग्जाम शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें। एग्जाम सेंटर पर स्मार्ट वॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम साथ लेकर न जाएं। इन चीजों की एंट्री नहीं होगी। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 17, 2026, 19:07 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News