DU Exam Form 2026 Extended: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी किया नया नोटिफिकेशन, जानें UG-PG सेमेस्टर के एग्जाम फॉर्म भरने की नई डेट

Last Updated: Nov 17, 2026, 18:20 IST

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने दिसंबर 2026-27 सेशन के यूजी-पीजी सेमेस्टर एग्जाम फॉर्म भरने की लास्ट डेट बढ़ाकर 19 नवंबर (बिना लेट फीस) और 25 नवंबर 2026 (लेट फीस के साथ) कर दी है। यहां से ऑफिशियल नोटिस को देखें।

DU Exam Form 2026 Extended
DU Exam Form 2026 Extended

DU Exam Form 2026 Extended: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में पढ़ाई कर रहे लाखों छात्रों के लिए एग्जामिनेशन ब्रांच (Examination Branch) ने दिसंबर 2026-27 सेशन में आयोजित होने वाले अलग-अलग सेमेस्टर एग्जाम के लिए एग्जाम फॉर्म भरने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

जो छात्र तकनीकी समस्याओं, जरूरी डॉक्यूमेंट की कमी या अन्य कारणों से पहले निर्धारित टाइम के अंदर अपना एग्जाम फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे अब ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से अपनी प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं। 

DU Exam Registration 2026 करवाने से पहले जानें मुख्य डिटेल्स 

दिल्ली विश्वविद्यालय के रिवइज्ड एग्जाम फॉर्म शेड्यूल से जुड़ी सभी मुख्य डिटेल्स के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डेट्स और डिटेल्स 

संस्थान का नाम

दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi - DU)

सेशन / एग्जाम 

दिसंबर 2026-27 सेमेस्टर एग्जाम (Regular, NCWEB & SOL)

लक्षित छात्र

यूजी (UG) और पीजी (PG) कोर्सेस के सेमेस्टर I, III, V, VII, IX

बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

19 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)

लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

25 नवंबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट

www.du.ac.in / समर्थ पोर्टल

DU Exam Registration Deadline Out: यहां क्लिक करें

किन छात्रों के लिए लाभदायक है ये डेट एक्सटेंशन नोटिस? 

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी नए नोटिफिकेशन (Ref. No. Exam. VII/2026/03, दिनांक 16 नवंबर 2026) के अनुसार, यह बढ़ी हुई टाइमलाइन इन निम्नलिखित छात्रों के लिए लागू की गई है। 

  • रेगुलर स्टूडेंट्स: डीयू के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाले ग्रेजुएशन (UG) और पोस्ट- ग्रेजुएशन (PG) के छात्रों के लिए लाभदायक है।
  • एनसीवेब छात्र (NCWEB): नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड के अंदर आने वाले सभी एलिजिबल छात्र।
  • एसओएल छात्र (SOL): स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के माध्यम से अपनी पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एलिजिबल 
  • सेमेस्टर विवरण: यह शेड्यूल मुख्य रूप से सेमेस्टर I, III, V, VII और IX के विद्यार्थियों के लिए है।

एग्जाम फॉर्म भरने का नया टाइम-टेबल और लेट फीस के नियम 

  1. बिना लेट फीस के (Without Late Fee): जिन छात्रों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे बिना किसी अतिरिक्त फीस के 19 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक अपना एग्जाम फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

  2. लेट फीस के साथ (With Late Fee): यदि कोई छात्र 19 नवंबर की समयावधि तक फॉर्म भरने से चूक जाता है, तो विश्वविद्यालय ने उन्हें एक और मौका दिया है। ऐसे छात्र 25 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित लेट फीस के साथ अपना परीक्षा फॉर्म सफलताપूर्वक जमा कर सकेंगे।

DU Semester Exam Form 2026 कैसे भरें? 

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एग्जाम फॉर्म भर सकते हैं:

  1. दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑफिशियल एग्जाम वेबसाइट exam.du.ac.in या समर्थ पोर्टल (Samarth Portal) पर जाएं।
  2. अपने यूनिवर्सिटी एनरोलमेंट नंबरऔर पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर Login करें (SOL छात्र अपने रोल नंबर और बारकोड का उपयोग कर सकते हैं)।
  3. डैशबोर्ड पर दिए गए 'Examination Form' लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपने सब्जेक्ट (Subjects / Papers) को सावधानी से चेक करें। 
  5. फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  6. इसके बाद एकीकृत पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन एग्जाम फीस (Examination Fee) का भुगतान करें।

यहां भी पढ़े: HTET Exam Date 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जारी किया HTET 2026 का ऑफिशियल शेड्यूल; जानें कब होंगे Exam

MCC NEET PG 2026 AIQ & State Quota से जुड़ा पूरा शेड्यूल जारी, जानें राउंड 2, राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी की डेट्स 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 17, 2026, 18:20 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News