Bihar MBBS BDS Admission 2026:नीट यूजी की बची खाली सीटों के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड आज से शुरू, bceceboard.bihar.gov.in पर करें अप्लाई

Bihar MBBS Admission 2026: बिहार के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में खाली सीटों पर एडमिशन के लिए UGMAC 2026 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी और राउंड-5 काउंसलिंग प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू कर दी है। छात्र पोर्टल bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर तुरंत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां से ऑफिशियल नोटिस को देखें।

Nov 4, 2026, 14:32 IST
Bihar NEET UG Special Stray Vacancy Round 2026 Notification
Bihar NEET UG Special Stray Vacancy Round 2026 Notification

Bihar UGMAC 2026: बिहार के सरकारी और निजी मेडिकल, डेंटल, पशु चिकित्सा (Veterinary) और मत्स्य विज्ञान (Fisheries) कॉलेजों में एजमिशन लेने वाले छात्रों के लिए एक और सुनहरा मौका सामने आया है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा परिषद (BCECEB) द्वारा UGMAC-2026 के अंदर एमबीबीएस के लिए 'स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड' और बीडीएस/बी.वी.एससी. और ए.एच./बी.एफ.एससी. के लिए 'राउंड-5' ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया को आज 4 नवंबर 2026 से शुरू कर दिया गया है।

यदि आप नीट-यूजी 2026 (NEET UG-2026) एग्जाम में पास हैं। साथ ही, अब तक किसी भी मेडिकल या डेंटल कॉलेज में एडमिशन नहीं पा सके हैं, तो आप इस विशेष राउंड के अंदर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस Bihar NEET UG Special Stray Vacancy & Round-5 काउंसलिंग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डेट्स क्या है। 

Bihar NEET UG Special Stray Vacancy & Round-5

Bihar MBBS Admission 2026 में हिस्सा लेने वाले छात्रों के लिए ये नीचे दी गई टेबल काफी जरूरी है। छात्र Bihar NEET UG Special Stray Vacancy & Round-5 काउंसलिंग से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डेट्स और डिटेल्स को यहां से देखें। 

Related Stories

इवेंट
डिटेल्स 
आयोजक संस्था
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा परिषद (BCECEB)
काउंसलिंग का नाम
UGMAC-2026 (स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड - MBBS एवं राउंड-5 - BDS/Veterinary)
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने की डेट 
04 नवंबर 2026
पात्रता आधार
NEET (UG)-2026 की ऑल इंडिया रैंक पर आधारित UGMAC-2026 रैंक
वेबसाइट
bceceboard.bihar.gov.in
सहायता ईमेल 
helpdesk.bceceboard@bihar.gov.in

Bihar NEET UG Special Stray Vacancy Round 2026, Notification: यहां क्लिक करें

कौन ले सकता है इस स्पेशल और राउंड-5 काउंसलिंग में हिस्सा? 

आयोग द्वारा जारी नोटिस (Adv. No.- BCECEB(UGMAC)-2026/19) के अनुसार निम्नलिखित कैटेगरी के छात्र इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं:

  1. नए छात्र: वे सभी योग्य और एलिजिब नीट-यूजी 2026 छात्र, जिन्होंने पहले अगस्त, सितंबर या अक्टूबर 2026 के विज्ञापनों के अंदर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था।
  2. अधूरे फॉर्म वाले छात्र: वे छात्र जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो किया था लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने के साथ आवश्यक काउंसलिंग फीस या सिक्योरिटी डिपोजिट का भुगतान नहीं किया था।
  3. शर्तें: छात्रों को भारत के किसी भी मेडिकल या डेंटल कॉलेज में पहले से प्रवेशित (Admitted) नहीं होना चाहिए। साथ ही, जिन पुराने छात्रों ने पहले ही रजिस्ट्रेशन कर दिया है, वे नोटिस नंबर UGMAC-2026/18 के पैरा-15 के अंदर अपनी सहमति (Consent) फिल कर सकते हैं।

सीट मैट्रिक्स और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 

  • सीट मैट्रिक्स की जांच: स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग, जो 29.10.2026 से 31.10.2026 तक चली थी, उसके बाद बची हुई खाली सीटों का अद्यतन सीट मैट्रिक्स (Updated Seat Matrix) BCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
  • यदि नॉन-ज्वाइनिंग या अन्य कारणों से कोई नई रिक्ति उत्पन्न होती है, तो उसकी डिटेल्स भी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। 
  • छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग करने से पहले सीट मैट्रिक्स को अवश्य देख लें।

यहां भी पढ़े: 

Chhath Puja School Holiday 2026: कितने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल?

CLAT 2027  Correction Window: 10 नवंबर रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा करेक्शन पोर्टल, जल्दी से कर लें जरूरी बदलाव

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।