Bihar Police Driver DET Admit Card 2026: CSBC ने बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती (विज्ञापन संख्या 02/2025) के अंतर्गत Driving Efficiency Test (DET) और दस्तावेज सत्यापन (DV) का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने लिखित परीक्षा एवं PET क्वालीफाई कर लिया है, वे इस DET में भाग लेंगे। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट का आयोजन 24 अगस्त 2026 से किया जाएगा। इसके लिए हॉल टिकट 10 अगस्त 2026 से केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
Bihar Police Driver DET Admit Card 2026 कब जारी होगा?
CSBC के अनुसार, बिहार पुलिस ड्राइवर DET का एडमिट कार्ड 10 अगस्त 2026 को रात 12:00 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार "Bihar Police" टैब के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यदि कोई परीक्षार्थी ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह 21 और 22 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक CSBC कार्यालय, हार्डिंग रोड, पटना से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है। प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजा जाएगा।
Bihar Police Driver DET Exam Date 2026
बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती के लिए Driving Efficiency Test (DET) का आयोजन 24 अगस्त 2026 से शुरू होगा। प्रत्येक उम्मीदवार की DET की तिथि, समय और परीक्षा स्थल की जानकारी एडमिट कार्ड पर दी जाएगी। निर्धारित तिथि पर परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है, अन्यथा दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
DET के दिन होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
CSBC ने स्पष्ट किया है कि DET वाले दिन ही दस्तावेज सत्यापन (DV) भी किया जाएगा। इसके लिए अलग से कोई मौका नहीं मिलेगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ सभी मूल प्रमाणपत्र और उनकी स्व-प्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
दस्तावेज सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को वैध फोटो पहचान पत्र, LMV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस, जन्म प्रमाण, मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो), निवास प्रमाणपत्र, EWS/NCL प्रमाणपत्र, ट्रांसजेंडर प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की ऑरिजनल कॉपी और उनकी एक सेट स्व-प्रमाणित प्रिंट जमा करना अनिवार्य होगा।
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को DET केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। DET और DV की तिथि में किसी भी परिस्थिति में बदलाव या अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को भर्ती विज्ञापन में दिए गए नियमों और शर्तों का पालन करना होगा, अन्यथा उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। अभ्यर्थियों को दलालों और फर्जी लोगों से सावधान रहने की भी सलाह दी गई है।
