बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड 2026: बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर के एडमिट कार्ड की डेट जारी कर दी गई है। हवलदार इंस्ट्रक्टर पोस्ट के एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड की डेट जानने के लिए वेबसाइट पर जाकर Advt No. 05/2026 द्वारा दिए गए नोटिस को पढ़ सकते हैं।
BPSSC द्वारा जारी किए गए इस नोटिस के माध्यम से हवलदार इंस्ट्रक्टर का एग्जाम 29 जुलाई 2026 को आयोजित किया जा रहा है। साथ ही, छात्रों के लिए ई-एडमिट कार्ड 14 जुलाई 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। छात्र इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करें। इस एग्जाम के द्वारा करीब 122 योग्य छात्रों का सेलेक्शन किया जाएगा।
Bihar Police Havildar Instructor Exam 2026 की हाइलाइट्स
परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखों और विवरणों को नीचे दी गई तालिका में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है:
|
इवेंट
|
डिटेल्स
|
|
एग्जाम संचालक संस्था
|
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC)
|
|
पोस्ट का नाम
|
हवलदार इंस्ट्रक्टर (Havildar Instructor)
|
|
विज्ञापन संख्या
|
05/2026
|
|
कुल पोस्ट
|
122 पोस्ट
|
|
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट
|
14 जुलाई 2026
|
|
एग्जाम डेट
|
29 जुलाई 2026 (बुधवार)
|
|
एग्जाम टाइम / शिफ्ट
|
सिंगल शिफ्ट (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर के एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
BPSSC Havildar Instructor के एडमिट कार्ड का लिंक 14 जुलाई को वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। छात्र लिंक एक्टिव होते ही नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके एजमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
2: होमपेज पर ‘Bihar Fire Services’ या संबंधित टैब में ‘Download Admit Card for Havildar Instructor Exam (Advt. No. 05/2026)’ के लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर, लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को फिल करें।
4. सभी डिटेल्स को फिल करने के बाद छात्र कैप्चा कोड को फिल करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
5. फिर, अपने-अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
6. डाउनलोड करने के बाद छात्र इसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
केवल एक शिफ्ट में होंगे एग्जाम
इस साल BPSSC Havildar Instructor के एग्जाम केवल एक ही शिफ्ट में आयोजित किए जा रहे है। इन एग्जाम का टाइम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह एग्जाम 2 घंटे के होंगे, जिसमें 100 MCQs क्वश्न पूछे जाएंगे।
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और रिपोर्टिंग टाइम
इस बार एग्जाम सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। एग्जाम सेंटर पर एंट्री के टाइम डिजिटल बायोमेट्रिक करनाअनिवार्य कर दिया जाएगा। इसी कारण छात्र एग्जाम के लिए सुबह 9:00 से 9:30 बजे तक सेंटर पर पहुंच जाएं।
एग्जाम सेंटर पर क्या साथ लेकर जाएं?
- एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट।
- दो पासपोर्ट साइज नई रंगीन फोटो।
- एक ऑरिजनल फोटो पहचान पत्र जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, या वोटर आईडी।
