Bihar Police SI PET Admit Card Date 2026: बिहार पुलिस एसआई पीईटी एडमिट कार्ड डेट bpssc.gov.in जारी

Bihar Police SI PET Admit Card Date 2026: बिहार पुलिस एसआई पीईटी एडमिट कार्ड डेट जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार पीईटी परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, वे लेख में दिए गए ऑफिशियल नोटिस को देख सकते हैं। 

Aug 13, 2026, 15:04 IST
Bihar Police SI PET Admit Card Date 2026
Bihar Police SI PET Admit Card Date 2026

Bihar Police SI PET Admit Card Date 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने एसआई पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डेट जारी कर दी है। शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन सितंबर/अक्टूबर में होने जा रहा है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में क्वालिफाई हुए थे, उन्हें अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। इस शारीरिक दक्षता/योग्यता परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को तय तिथि और समय पर पहुंचना होगा। अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों को दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा।

Bihar Police SI PET Admit Card Date 2026: नोटिस जारी 

बिहार पुलिस एसआई पीईटी एडमिट कार्ड 2026 एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसके बिना उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जाएगा। विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत पुलिस अवर सेवा आयोग ने एसआई पीईटी एडमिट कार्ड 8 सितंबर को जारी करने का निर्णय लिया है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डेट से नोटिस को नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं। 

बिहार पुलिस एसआई पीईटी एडमिट कार्ड 2026

BPSSC SI PET Admit Card 2026: हाइलाइट्स 

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग SI शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन सितंबर/अक्टूबर 2026 को पटना में करेगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड से जुड़ी अन्य डिटेल्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण 
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) 
पद का नाम 
एसआई पीईटी एडमिट कार्ड 2026 
विज्ञापन संख्या 
05/2025
पीईटी परीक्षा तिथि 
सितंबर/अक्टूबर 2026 
परीक्षा केंद्र 
पटना
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 
8 सितंबर, 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
https://bpssc.bihar.gov.in/

Bihar Police SI PET Exam Pattern 2026: फिजिकल टेस्ट 

बिहार पुलिस एसआई पीईटी चयन प्रक्रिया में महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए मानक अलग - अलग हैं। जिसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी शारीरिक गतिविधियां शामिल हैं। 

गतिविधि
पुरुष
महिला
दौड़
1 मील – 6:30 मिनट
1 किमी – 6 मिनट
ऊंची कूद
4 फीट
3 फीट
लंबी कूद
12 फीट
9 फीट
गोला फेंक
7.25 किग्रा – 16 फीट
5.44 किग्रा – 10 फीट

बिहार एसआई पीईटी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 8 सितंबर को ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।

Also Check: BPSSC Havildar Instructor Result 2026

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates