Bijnor School Holiday: कांवड़ यात्रा के चलते बिजनौर में 11 अगस्त को छुट्टी, BSA ने जारी किया आदेश

BSA सचिन कसाना द्वारा जारी आदेश के मुताबिक बिजनौर में कांवड़ यात्रा को देखते हुए सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी (CBSE/ICSE) व मदरसा स्कूलों को 11 अगस्त 2026 तक बंद कर देने का आदेश दिया गया है।

Aug 11, 2026, 00:08 IST

UP School Closed: कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की बढ़ती भीड़ और रूट डायवर्जन को देखते हुए बिजनौर जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और सुविधा के लिए 11 अगस्त 2026 को सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में छुट्टीयों का ऐलान किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सचिन कसाना ने आज सोमवार शाम 6 बजे एक नोटिस जारी करके 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। 

BSA सचिन कसाना द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई, बेसिक शिक्षा विभाग और अन्य सभी बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे। 

कांवड़ यात्रा और सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला

श्रावण मास में हरिद्वार और अन्य धार्मिक स्थलों से जल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बिजनौर जिले के मुख्य मार्गों और हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा यातायात को सुचारू रखने के लिए रूट के डायवर्जन को लागू किया गया है।

सड़कों पर भारी भीड़ और वाहनों की बढ़ती सख्यां के कारण स्कूली छात्र, टीचर और पेरेंट्स के आने-जाने के रस्तों में दिक्कते आएंगी। इसी असुविधा को कम करने के लिए प्रशासन ने यह इंपॉर्टेंट नोटिस जारी किया है। 

बिजनौर स्कूल छुट्टी से जुड़ी हाइलाइट्स 

इवेंट 
डिटेल्स 
जिला
बिजनौर (उत्तर प्रदेश)
छुट्टी की डेट 
11 अगस्त 2026 
आदेश जारीकर्ता
बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA)
प्रभावित कक्षाएं
प्री-प्राइमरी से 12वीं तक
स्कूल प्रकार
सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी (CBSE/ICSE) व मदरसा
मुख्य कारण
कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं की भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन

आदेश के अनुसार में कौन-कौन से स्कूल रहेंगे बंद?

BSA द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, यह आदेश जिले के सभी शैक्षणिक स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा:

  • बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय
  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और राज्य सरकार से सहायता प्राप्त स्कूल
  • CBSE, ICSE और अन्य केंद्रीय बोर्ड से संबद्ध सभी निजी विद्यालय
  • मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान (प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक)
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates