[OUT] BBOSE Dummy Admit Card 2026: बिहार बोर्ड ओपन स्कूल 10वीं-12वीं डमी एडमिट कार्ड जारी, bboseonline.com पर जानें कब तक करें करेक्शन

BBOSE 10th, 12th Admit Card 2026 Out:बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) ने आज ऑफिशियल वेबसाइट्स पर दोनों कक्षाओं यानी 10वीं और 12वीं के डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। छात्र डमी एडमिट कार्ड से जुड़े ऑफिशियल ट्वीट और डाउनलोड करने के डायरेक्ट लिंक को यहां से पाएं। 

Jul 9, 2026, 14:44 IST

BBOSE Dummy Admit Card 2026: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) के ने 10वीं यानी मैट्रिक और 12वीं यानी इंटरमीडिएट के जून 2026 सेशन एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए डमी एडमिट कार्ड Dummy Admit Card आज 09 जुलाई 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। छात्रों को यह जानकारी बोर्ड द्वारा एक ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से दी गई है। 

इसके साथ ही बोर्ड ने छात्रों के लिए अपनी डिटेल्स में करेक्शन करने के लिए 11 जुलाई 2026 तक का विंडो को खोला गया है। छात्र सभी ऑफिशियल लिंक्स और नोटिस को देखने और पढ़ने के लिए यहां देखें। 

BBOSE 10th-12th Class Dummy Admit Card 2026 Notice - यहां पढ़े 

BBOSE जून एग्जाम 2026 की हाइलाइट 

BBOSE 10वीं और 12वीं के छात्र एग्जाम और एग्जाम के डमी एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी डिटेल्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स 
बोर्ड का नाम
बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE)
क्लास 
10वीं और 12वीं 
सेशन
जून 2026 एग्जाम सेशन
करेक्शन विंडो की लास्ट डेट 
11 जुलाई 2026
प्रैक्टिकल एग्जाम 
25 जुलाई, 27 जुलाई और 28 जुलाई 2026
थ्योरी एग्जाम 
30 जुलाई 2026 से शुरू
ऑफिशियल वेबसाइट

BBOSE डमी एडमिट कार्ड को कैसे डाउनलोड करें?

ओपन स्कूल बोर्ड द्वारा जारी किए गए दोनों कक्षाओं के डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. BBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट bboseonline.com या bbose.org पर जाएं। 

2. होमपेज पर दिख रहे ‘10th/12th BBOSE Secondary/Senior Secondary Examination, June 2026 (Student Login)’ के लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, फॉर्म में अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि को फिल करें।

4. फिर, एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। 

5. दोनों कक्षाओं के एडमिट कार्ड का एक कलर्ड प्रिंचआउट निकाल लें। 

BBOSE 10th Class Dummy Admit Card 2026: ऑफिशियल ट्वीट एंड डायरेक्ट लिंक 

बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) द्वारा आज कक्षा 10वीं के डमी एडमिट कार्ड से जुड़ा ऑफिशियल ट्वीट की एक नोटिफिकेशन जारी की गई है। छात्र इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं।  

BBOSE 10th Class Dummy Admit Card 2026 Direct Link - यहां क्लिक करें

BBOSE 12th Class Dummy Admit Card 2026: ऑफिशियल ट्वीट एंड डायरेक्ट लिंक 

बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) द्वारा आज कक्षा 12वीं के डमी एडमिट कार्ड से जुड़ा ऑफिशियल ट्वीट की एक नोटिफिकेशन जारी की गई है। छात्र इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं।  

BBOSE 12th Class Dummy Admit Card 2026 Direct Link - यहां क्लिक करें

Dummy Admit Card 2026 पर दी गई जानकारियों को जांचे:- 

दोनों क्लास के छात्र बोर्ड द्वारा जारी किए गए डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई इन जानकारियों को ध्यान से देखें:

  1. नाम की स्पेलिंग 
  2. माता-पिता के नाम की स्पेलिंग
  3. जन्मतिथि (DoB)
  4. फोटो और सिग्नेचर 
  5. चुने गए सब्जेक्ट और उनके कोड 

छात्र ओपन बोर्ड द्वारा जारी किए गए दोनों कक्षाओं के एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स पर विजिट कर सकते हैं। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates